यश दयाल और लड़की की चैट हुई लीक, ड्रेस से लेकर फोटो पर हुई थी बातचीत, खुलकर सामने आई युवती
Yash Dayal: यश दयाल की मुश्किलें अब बढती चली जा रही हैं, कुछ दिन पहले ही उनके ऊपर शोषण के आरोप लगे थे। अब चैट भी लीक हो रही है। सोशल मीडिया पर आरोप लगाने वाली लड़की के साथ चैट के स्क्रीन शॉट वायरल हो रहे हैं और क्रिकेटर को लेकर फैन्स के रिएक्शन भी आए हैं।
अब एक अन्य युवती के साथ यश दयाल की चैट के स्क्रीन शॉट वायरल हो रहे हैं। हालांकि वनइंडिया इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। पिछली बार आरोप लगाने वाली युवती ने अपने इन्स्टाग्राम पर आकर यश दयाल के ऊपर कई आरोप लगाए थे। बीते सोमवार को भी इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई।

सोशल मीडिया पर यश दयाल के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली युवती का कहना है कि यश दयाल ने न लीगल नोटिस का जवाब दिया और न सवालों का सामना किया। इस बीच सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तगड़ी बहस छिड़ गई है।
Yash Dayal की चैट में क्या बातचीत?
यश दयाल की कथित चैट में फोटो और ड्रेस के बारे में बात की गई है। हालांकि युवती के इन्स्टाग्राम स्टोरी में जाकर देखने पर ऐसी कोई चैट नजर नहीं आई लेकिन बताया जा रहा है कि यश दयाल के साथ हुई बातचीत अन्य युवतियों से भी हुई थीं और उन्होंने ही आवाज उठाने वाली युवती से सम्पर्क कर चैट मुहैया कराई।
युवती ने फिर से लिखा पोस्ट
सोमवार को युवती ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर लम्बा नोट लिखा। इसमें कहा गया कि मुझे बहुत दुख होता है जब कुछ लोग कहते हैं कि मैं ये सब शोहरत या पैसे के लिए कर रही हूं। मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं हूं। मेरी जिंदगी में ये सब पहली बार हो रहा है। कानूनन, मानसिक रूप से और भावनात्मक रूप से और मैं इसे सही तरीके से संभालने की पूरी कोशिश कर रही हूं।
Yash Dayal ने साधी चुप्पी
आगे कहा गया कि अब तीन दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक उसकी ओर से ना तो मीडिया को और ना ही किसी कानूनी नोटिस का जवाब आया है। एक भी बयान नहीं आया है उसकी तरफ से। फिर भी लोग मुझे ही दोष दे रहे हैं। मैं एक बात साफ कर दूं कि ये मेरी गलती नहीं है। मुझे माफ करना, लेकिन आप जैसे लोग मुझे तोड़ नहीं सकते। अगर कभी कोई समझौता होता भी है, तो वह पैसे के लिए नहीं होगा, वो इज्ज़त और सच्चाई के लिए होगा।
इस नोट में लिखा गया कि हां, मैंने कुछ चैट्स ब्लर की हैं क्योंकि वो मेरी नहीं थीं। कुछ बहादुर लड़कियों ने मुझ पर भरोसा किया और अपना दर्द साझा किया और मैं हमेशा उनकी प्राइवेसी का सम्मान करूंगी। उनके पास पैसे और कॉन्टैक्ट हो सकते हैं, लेकिन मेरे पास मेरा कैरेक्टर है। मैं कभी किसी घटिया इंसान को उसे खराब नहीं करने दूंगी। रोओ, कमेंट करो, नफरत फैलाओ, मैं यश दयाल नहीं हूं। मैं कुछ भी डिलीट नहीं करूंगी। जो करना है करते रहो। और मुझे शोहरत और फॉलोअर्स मत दो। मैं अपने 123 फॉलोअर्स के साथ ही खुश थी।
अंतिम भाग में लिखा कि मैं पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर हूं और ये पहली बार नहीं है जब कुछ लोग अपनी घटिया सोच एक लड़की को कमेंट या DM कर के दिखा रहे हैं। लेकिन याद रखो, मैं तुम्हारी लीग से बाहर हूं।












Click it and Unblock the Notifications