WTC Points Table: पर्थ में मिली जीत के बाद भारत को हुआ जबरदस्त फायदा, क्या फाइनल में होगी एंट्री?
WTC Points Table update: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में 295 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस शानदार जीत ने भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की दौड़ में बनाए रखा है। भारत को अब WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए आगामी तीन मुकाबले जीतने होंगे।
भारत को मिला फायदा
यह जीत भारतीय क्रिकेट टीम को उत्साह देने का काम करेगी। इस जीत से ना केवल भारत को सीरीज में बढ़त मिली है, बल्कि टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी बनी हुई है। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत का अंक प्रतिशत अब 61.11 हो गया है, जो पहले 58.33 था।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऐसे मिलेगी एंट्री
इस जीत के साथ भारत ने अपनी स्थिति मजबूत की है और डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए अब तीन और मुकाबले जीतने होंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 13 मैचों में चौथी हार के साथ दूसरे स्थान पर गिर गया है और उनका अंक प्रतिशत अब 57.69 है। भारत की यह 15 मैचों में नौवीं जीत थी, जिसके बाद उसके खाते में कुल 110 अंक हो गए हैं।
जानें भारत का हाल
अंक तालिका में भारत के बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। तीसरे स्थान पर श्रीलंका (55.56 अंक प्रतिशत) है, जबकि चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: न्यूजीलैंड (54.55) और दक्षिण अफ्रीका (54.17) हैं। मैच की बात करें तो पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस टेस्ट मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।
भारत को मिली धमाकेदार जीत
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 104 रन पर ही ढेर हो गई, जिससे भारत को पहली पारी में 46 रन की बढ़त मिल गई। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी। इस घोषणा के साथ भारत को कुल 533 रन की बढ़त मिल गई, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बहुत बड़ा लक्ष्य था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 238 रन पर सिमट गई, और भारत ने यह टेस्ट मैच 294 रन से जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications