WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर बांग्लादेश ने लगाई टॉप 4 में छलांग, किस नंबर पर भारतीय टीम?

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश टीम उतरी थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि क्या होने वाला है। टेस्ट खत्म होते-होते बांग्लादेशी टीम ने एक बड़ा चमत्कार कर दिया और मुकाबला जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में फेरबदल हुआ है।

बांग्लादेश ने अंक तालिका में जम्प मारते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है, ऑस्ट्रेलियाई टीम फ़िलहाल नंबर एक पर है लेकिन अंक और प्रतिशत दोनों में नुकसान उठाना पड़ा है। बांग्लादेश ने कुछ ऐसा कर दिया, जो भारत और पाकिस्तान काफी मैचों में नहीं कर पाए थे।

WTC Points Table

हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का पॉइंट प्रतिशत 87.50 से घटकर 77.78 हो गया है। यानी टॉप पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की बढ़त अब पहले जैसी मजबूत नहीं रही। बांग्लादेश के लिए यह जीत WTC के लिहाज से भी काफी अहम है। बांग्लादेशी टीम 5 टेस्ट में 40 अंक के साथ चौथे स्थान पर है और उसका पॉइंट प्रतिशत 58.33 से बढ़कर 66.67 हो गया है। दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।

भारत की बात करें तो वह 48.15 प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है, टीम इंडिया ने 9 में से 4 मैच जीते हैं। जबकि श्रीलंका 4167 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज तालिका में सबसे नीचे हैं। ऐसे में डार्विन में बांग्लादेश की यह जीत WTC फाइनल की दौड़ को पहले के मुकाबले और दिलचस्प बना गई है।

बांग्लादेश ने हिलाई रिकॉर्ड बुक

31 साल के बाद भारत के अलावा किसी दूसरी एशियाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में घुसकर मात देने का काम किया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में जाकर सबसे कम मैचों में पहली जीत दर्ज करने वाली पहली टीम भी अब बांग्लादेश है।

टीम इंडिया को इस सफर के लिए 12 मैचों का समय लग गया था। पाकिस्तानी टीम ने 7 टेस्ट लेकर पहली जीत हासिल की थी। श्रीलंकाई टीम का फ़िलहाल सूखा ही चल रहा है। श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर एक भी टेस्ट मैच में जीत दर्ज नहीं की है।

WTC Points Table की स्थिति

क्र. टीम मैच जीत हार ड्रॉ डिडक्शन अंक प्रतिशत
1
ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 0 84 77.78%
2
दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00%
3
न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22%
4
बांग्लादेश 5 3 1 1 0 40 66.67%
5
भारत 9 4 4 1 0 52 48.15%
6
श्रीलंका 4 1 1 2 0 20 41.67%
7
इंग्लैंड 13 4 8 1 14 38 24.36%
8
पाकिस्तान 6 2 4 0 8 16 22.22%
9
वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83%
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+