WTC Final: वीरेंदर सहवाग ने अंपायर को बताया अंधा, गिल को आउट देने पर मारा जोरदार ताना

WTC Final: चौथे दिन के दूसरे सेशन में गिल को आउट दिया गया। इसके बाद हर तरफ इस बारे में चर्चा होने लगी। सहवाग ने भी गुस्सा दिखाया।

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन को लेकर दिया गया निर्णय चर्चा का विषय बन गया। गिल को तीसरे अम्पायर ने आउट करार दिया। चौथे दिन के दूसरे सेशन में ऐसा हुआ। भारतीय टीम चेज कर रही थी, उस समय ऐसा हुआ।

गिल को तीसरे अम्पायर रिचर्ड कैटलब्रो ने आउट दिया। हालांकि ऐसा लग रहा था कि गेंद कैमरन ग्रीन की उँगलियों के बीच से मैदान पर घिसते हुए ऊपर आई थी। अम्पायर ने कुछ मौकों पर यह देखा लेकिन बाद में पूरी तरह से मामला साफ़ न होने पर भी गिल को आउट दिया।

Virender sehwag

पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग ने अम्पायर के निर्णय पर सवाल खड़ा किया है। गिल के लिए दिये गए फैसले पर सहवाग ने ट्वीट किया, इसमें अम्पायर को आँखों पर पट्टी बांधे दिखाया। सहवाग ने तंज़ कसते हुए अम्पायर को अँधा बताया। सहवाग ने लिखा कि जब आपके पास पूर्ण सबूत नहीं थे, तो गिल नॉट आउट थे। गिल को आउट देते समय तीसरे अम्पायर की स्थिति यह (आँखों पर पट्टी) थी।

गिल को आउट देने के निर्णय की आलोचना और भी कई लोगों ने की। इनमें सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का नाम शामिल है। शास्त्री ने तो यहाँ तक कहा कि अगर बल्लेबाज इस समय स्टीव स्मिथ होते, तो बल्लेबाज के पक्ष में फैसला आता। सुनील गावस्कर ने भी गिल को नॉट आउट माना।

इन सबके अलावा हरभजन सिंह ने भी काफी बातों का जिक्र किया। भज्जी ने कहा कि जब आपके पास तकनीक है, तो इसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया। जूम इन करके देखना था कि यह क्या है। आपने बिना देखे ही गिल को आउट दे दिया। इतने कैमरे क्यों लगाये गए हैं। भज्जी ने यहाँ तक कहा कि गेंद मैदान से घिसते हुए आई थी। इस स्थिति में गिल को नॉट आउट देना था वह आउट नहीं थे। उनसे पहले दीप दासगुप्ता ने भी कहा कि यह नॉट आउट है। गेंद फील्डर की उँगलियों के बीच से मैदान को टच कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+