WTC Final: रोहित शर्मा ने धोनी को पछाड़ा, इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया यह रिकॉर्ड
WTC Final: रोहित शर्मा अब भारत की तरफ से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले टॉप पांच नामों में शामिल हो गए हैं, धोनी पीछे रह गए।
WTC Final: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफेद गेंद क्रिकेट में अपने नाम का डंका बजाने वाले रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में आने के बाद चले गए थे। काफी समय बाद उन्होंने वापसी की और अब वह टीम के कप्तान भी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में वह खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की दूसरी पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रनों के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।

रोहित शर्मा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। पहले धोनी इस नम्बर पर थे। धोनी ने अपने करियर में तीनों प्रारूप में कुल 17092 रन बनाये। रोहित ने इस आंकड़े को पार करते हुए खुद को पांचवें स्थान पर काबिज कर लिया।
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर आता है। उनके नाम कुल 24357 रन हैं और दूसरे नम्बर पर विराट कोहली का नाम है। कोहली ने 25536 रन अपने नाम किये। राहुल द्रविड़ ने 24064 रन अपने करियर में बनाये और गांगुली ने 18433 रन बनाये।
रोहित शर्मा अब टॉप पांच भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। रोहित शर्मा ने वनडे में 243 मैच खेलकर 9825 रन अपने नाम किये हैं। टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 148 मैच खेलकर 3853 रन बनाये। टेस्ट में 50 मैच खेलकर उन्होंने 3400 से भी ज्यादा रन बनाये हैं।
रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक हैं। उनके अलावा अन्य किसी भी बल्लेबाज ने ऐसा नहीं किया है। वनडे में उनका औसत 48 से ज्यादा का है और टेस्ट में 45 से ज्यादा का है। टी20 में उनका औसत 30 का है। रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा भी 28 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications