WTC Final: फाइनल में नहीं खिलाने के बाद अश्विन ने तोड़ी अब चुप्पी, कह डाली यह बड़ी बात
अश्विन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई दी।
WTC Final: भारतीय टीम को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद टीम इंडिया की लगातार आलोचना हुई है। टीम कॉम्बिनेशन और प्लेइंग इलेवन को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। फैन्स भी काफी नाराज़ हैं।
पहले दिन भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने जमकर रन बनाये। इसके बड़ा प्लेइंग इलेवन में अश्विन को नहीं लेने के फैसले की आलोचना हुई। टीम इंडिया के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने भी सवाल उठाया। अब खुद अश्विन ने भी खुद को शामिल नहीं किये जाने को लेकर बयान दिया है।

हालांकि अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया और ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी। उन्होंने खुद को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने को लेकर कुछ नहीं कहा। अश्विन ने लिखा कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल जीतकर इस सायकल को समाप्त करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई। अपनी टीम की हार को लेकर उन्होंने निराशा जताई और कहा कि यहाँ तक आने के लिए सभी ने दो साल शानदार प्रयास किये।
अश्विन ने इस आलोचना के माहौल में सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों को धन्यवाद देना जरूरी समझा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को धन्यवाद देने के अलावा सपोर्ट स्टाफ को भी शुक्रिया कहा जाना चाहिए, वे हमारे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहे।
गौरतलब है कि अश्विन को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने के फैसले की जमकर आलोचना हुई थी। क्रिकेट विशेषज्ञों ने भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज हैं और अश्विन को टीम इंडिया में शामिल किया जाना जरूरी थी। सचिन तेंदुलकर ने मैच के बाद अश्विन के बारे में बयान दिया।
टीम इंडिया को पिछले सीजन में न्यूजीलैंड ने फाइनल में हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर फैन्स में काफी नाराजगी देखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications