WTC Final: विराट कोहली और रहाणे ने संभाली भारतीय पारी, चौथे दिन टीम इंडिया का स्कोर 164/3

WTC Final: रोहित शर्मा शानदार बैटिंग करते हुए आउट हो गए। उनके बाद कोहली और रहाणे ने मोर्चा संभाल लिया और आउट नहीं हुए।

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट पर 164 रन बनाये। कोहली 44 और रहाणे 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीतने के लिए अभी 280 रनों की दरकार है।

दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन का विकेट गंवाया। उनके बाद एलेक्स कैरी और स्टार्क ने शानदार बैटिंग की। कैरी ने फिफ्टी जमा दी और स्टार्क ने 41 रन की पारी खेली। कैरी ने नाबाद 66 रन बनाये और ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 270 के स्कोर पर दूसरी पारी घोषित की। जडेजा ने 3 और उमेश यादव को 2 विकेट मिले। उनके अलावा शमी को 2 विकेट मिले।

Virat Kohli

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 444 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। रोहित शर्मा और गिल ने तेज शुरुआत करते हुए 41 रन जोड़े। इसके बाद गिल को 18 के निजी स्कोर पर विवादित आउट दिया गया।

रोहित शर्मा अच्छे टच में नज़र आ रहे थे और धमाकेदार बैटिंग करते हुए 43 रन बनाकर चलते बने। पुजारा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह अच्छी शुरुआत को बरकरार रखने में नाकाम रहे। पुजारा 28 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। हालांकि बाद में कोहली और रहाणे ने मिलकर पारी को संभाल लिया।

कोहली और रहाणे ने अंतिम एक घंटे से ज्यादा समय तक पारी को संभाला और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। दिन का खेल समाप्त होने तक कोहली और रहाणे खेलते रहे। कोहली ने नाबाद 44 रन और रहाणे 20 रन बनाकर क्रीज पर थे। इन दोनों ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। टीम इंडिया को अब जीतने के लिए 280 रन और चाहिए। अंतिम दिन दोनों टीमों के लिए अहम होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+