साल 2013 के बाद से भारतीय टीम को इन 4 फाइनल में हार मिली, धोनी, कोहली, रोहित ने की कप्तानी
भारतीय टीम को पिछले दस सालों से आईसीसी के किसी भी इवेंट में खिताबी जीत नसीब नहीं हुई है। चार फाइनल में टीम इंडिया को हार मिली है।
WTC Final: रविवार का दिन भारतीय फैन्स और टीम के लिए निराश करने वाला रहा। टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार और लम्बा हो गया।
भारतीय टीम पिछले काफी समय से आईसीसी इवेंट्स जीतने में नाकाम रही है। टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय कर पाने में नाकाम रहती है। अंतिम बार टीम इंडिया ने साल 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में खिताब हासिल किया था। उसके बाद से अब तक मामला गड़बड़ ही रहा है।

2013 के बाद से भारत इन इवेंट्स के फाइनल में हारा
2014 टी20 वर्ल्ड कप
भारतीय टीम को साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश के ढाका में फाइनल खेला गया था और भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। कोहली ने 77 रन बनाये थे और टीम इंडिया का स्कोर 130 रन था। युवराज ने 21 गेंदों में 11 और रहाणे ने 8 गेंदों में 3 रन बनाये। श्रीलंका ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।
2017 चैम्पियंस ट्रॉफी
इंग्लैंड में हुई इस ट्रॉफी का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। टीम इंडिया को 180 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के लिए इस उस मुकाबले में फखर जमान ने शतकीय पारी खेली। हार्दिक पांड्या अकेले ऐसे बल्लेबाज थे, जिनके बल्ले से तूफानी अर्धशतकीय पारी आई। विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे।
2021 WTC फाइनल
पहली वार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेला गया था। इसमें न्यूजीलैंड और भारत के बीच फाइनल मैच खेला गया था। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड में साउथैम्पटन में यह मैच मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम खराब बैटिंग के कारण पराजित हो गई।
2023 WTC फाइनल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लन्दन के ओवल में यह मैच खेला गया। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हरा दिया। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 444 रनों का लक्ष्य दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हुए भारतीय टीम दूसरी पारी में 234 रनों पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतकीय पारियां खेली।












Click it and Unblock the Notifications