WTC Final: गिल के रूप में भारत को लगा झटका, रोहित क्रीज पर, भारत का स्कोर 41/1

WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी की बढ़त से काफी फायदा मिला। टीम इंडिया अगर 444 रनों का लक्ष्य प्राप्त करती है, तो इतिहास में नाम दर्ज होगा।

WTC Final: भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में चायकाल तक दूसरी पारी में 1 विकेट पर 41 रन बनाये। गिल 18 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया को 444 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला।

लंच के बाद बैटिंग करने के लिए आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टार्क और कैरी ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े। स्टार्क 41 रन बनाकर शमी का शिकार बने। एलेक्स कैरी ने फिफ्टी जड़ने के बाद कुछ रन बनाये। पैट कमिंस ने 5 रन बनाये और एलेक्स कैरी 66 रन बनाकर नाबाद रहे।

Rohit Sharma

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को हराने के उद्देश से पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 270 के कुल स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित की। भारतीय टीम को ज्यादा से ज्यादा ओवर खिलाने के उद्द्देश्य से पैट कमिंस ने पारी घोषित करने की घोषणा की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और गिल ने धाकड़ शुरुआत की। दोनों ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े। दोनों मिलकर चायकाल से पहले स्कोर 41 तक लेकर चले गए। इस समय बोलैंड की गेंद पर गिल को ग्रीन ने कैच किया। तीसरे अम्पायर ने गिल को आउट दिया और यह फैसला विवादित बन गया।

गिल 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसी समय चायकाल का समय घोषित कर दिया गया। रोहित शर्मा 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। गिल के आउट को तीसरे अम्पायर ने कई बार देखा लेकिन अंत में फैसला गेंदबाज और फील्डर के पक्ष में गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+