WTC Final: अंग्रेजों के ग्राउंड पर इंडिया हार से बिफरे सचिन, कहा- अश्विन के प्लेइंग 11 में न होने से हैरानी

WTC Final: अंग्रेजों के ग्राउंड- ओवल में कंगारुओं के हाथों टीम इंडिया की करार हार पर बिफरे सचिन ने कहा कि अश्विन के प्लेइंग 11 में न होने से उन्हें बड़ी हैरानी हुई है।

WTC Final में लगातार दूसरी हार से हैरान दिग्गजों की कतार में सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। इंग्लैंड के द ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की हार के बाद सचिन ने प्लेइंग इलेवन पर सवाल किया है।

सचिन ने ओवल में कैप्टन रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरी इंडिया की प्लेइंग 11 से दुनिया के शीर्ष क्रम के टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को बाहर करने पर हैरानी का इजहार किया।

WTC Final

बता दें कि पांच दिनों तक भारत पर हावी रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को ओवल, लंदन में अपना पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताब हासिल किया। भारत ने 63.3 ओवरों में 234 रन बनाए और मोहम्मद शमी 13(8)* अंतिम खिलाड़ी के रूप में नाबाद रहे।

सचिन ने ट्विटर पर अश्विन को टैग कर लिखा, "मैं @ashwinravi99 को अंतिम एकादश में बाहर किए जाने का कारण समझने में विफल हूं।" उन्होंने कहा, अश्विन इस समय दुनिया का नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं।

बकौल सचिन तेंदुलकर, "जैसा कि मैंने मैच से पहले उल्लेख किया था, कुशल स्पिनर हमेशा टर्निंग ट्रैक पर भरोसा नहीं करते हैं, वे हवा में ड्रिफ्ट का उपयोग करते हैं और अपनी विविधताओं को छिपाने के लिए पिच की सतह से उछाल हासिल करते हैं।"

सचिन ने कई अन्य दिग्गजों की तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम में 5 बाएं हाथ के बल्लेबाजों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष 8 बल्लेबाजों में कंगारुओं की प्लेइंग 11 में 5 लेप्टी बैटर थे। अश्विन इनके खिलाफ अधिक प्रभावी होते।

बता दें कि WTC Final की शुरुआत के बाद पहली पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़े। इसी समय से ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट में पलड़ा भारी हो गया। हालांकि, टीम इंडिया ने पांचवें दिन तक संघर्ष किया, लेकिन ऑस्ट्रेलियन अटैक के सामने टीम 234 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शानदार 285 रनों की साझेदारी पर सचिन तेंदुलकर ने कहा, इस पार्टनरशिप से ऑस्ट्रेलिया की जीत की नींव रखी गई। उन्होंने कहा, टीम ऑस्ट्रेलिया को #WTCFinal जीतने पर बधाई।

सचिन ने कहा कि भारत को फाइनल मुकाबले में बने रहने के लिए पहली पारी में बड़ी बल्लेबाजी करनी थी, लेकिन वे नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के लिए फाइनल मैच में कुछ चुनिंदा अच्छे पल आए।

टीम इंडिया की 201 रनों की इस हार के साथ भारत को पुरुषों की वैश्विक ट्रॉफी- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को जीतने का इंतजार और लंबा हो गया। इस चैंपियनशिप में पिछली बार भारत को न्यूजीलैंड के हाथों मात मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+