WTC Final: जडेजा ने ग्रीन को बोल्ड कर किया हैरान, पैड से खेलना पड़ा महंगा, देखें वीडियो
WTC Final: जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से कैमरन ग्रीन को परेशान कर दिया था। अंत में वह उनको आउट करके ही माने।
WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में चौथे दिन के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन ग्रीन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। वह एलेक्स कैरी के साथ मिलकर एक भागीदारी कर रहे थे लेकिन जडेजा ने उनको आउट कर वापस भेज दिया।
जडेजा की गेंद पर आउट होकर वापस होकर गए ग्रीन कुछ समझ नहीं पाये। वह गेंद को अपने पाँव से रोकने का प्रयास कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गेंद उनके पाँव के करीब से निकलकर ग्लव्स के निचले हिस्से में लगते हुए विकेटों में जा लगी।

जडेजा गेंदबाजों के पांवों से बने पैच में गेंद डाल रहे थे। इसे देखते हुए ग्रीन ने इस गेंद को बल्ले से नहीं खेलते हुए पाँव से खेलने का प्रयास किया। वह समझ नहीं पाये और गेंद टर्न होकर निकल गई। ग्रीन को जडेजा ने हैरान करते हुए वापस भेज दिया। ग्रीन ने 25 रनों की पारी खेली।
चौथे के खेल में आते ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी का पांचवां विकेट गंवा दिया। कंगारुओं ने मार्नस लाबुशेन का विकेट गंवाया। वह 41 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद कैमरन ग्रीन के रूप में छठा विकेट गिरा। लाबुशेन ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की लेकिन उनको उमेश यादव ने चलता किया।
भारतीय टीम के लिए अब इस मैच में मुश्किलें बढ़ गई हैं। ओवल में 400 से ज्यादा का स्कोर कभी चेज ही नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस स्कोर से भी ज्यादा की बढ़त लेने का प्रयास कर रही है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 173 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी, यही उनके लिए प्लस पॉइंट था। भारतीय टीम को कोई चमत्कार करना होगा।
ओवल में चौथे दिन के खेल के दौरान बारिश की आशंका जताई गई है। बारिश होने की स्थिति में टीम इंडिया को थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि छठे दिन को रिजर्व डे के रूप में भी रखा गया है। बारिश की भरपाई के लिए ऐसा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications