WTC Final: खतरनाक होते डेविड वॉर्नर को लॉर्ड शार्दुल ने समेटा, लंच तक ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर आउट

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अपना खाता खोले बिना ही आउट हो गए। उनको मोहम्मद सिराज ने आउट किया।

WTC Final

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के पहले सेशन में शुरुआती झटके के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम संभल गई। लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 73 रन था। लाबुशेन 26 और स्मिथ 2 रन बनाकर क्रीज पर थे। डेविड वॉर्नर लंच से ठीक पहले आउट हो गए।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पिच से नमी और स्विंग का फायदा लेने के लिए टीम इंडिया के कप्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी। इसका फायदा भी टीम इंडिया को जल्दी ही मिल गया। मोहम्मद सिराज ने सफलता दिलाई।

सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को खाता भी नहीं खोलने दिया। वह बगैर खाता खोले आउट होकर मैदान से बाहर चले गए। सिराज की गेंद ख्वाजा के बल्ले का किनारा लेकर पीछे चली गई। वहां विकेटकीपर श्रीकर भरत ने कोई गलती नहीं की और कैच पकड़ लिया।

जिस समय ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, तब ऐसा लगा कि कुछ झटके और लग सकते हैं। शमी भी गेंद अच्छा डाल रहे थे लेकिन कंगारू बल्लेबाज संभल गए। अपने काउंटी अनुभव का लाभ उठाते हुए लाबुशेन ने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर भागीदारी की।

लाबुशेन और वॉर्नर ने आँखें जमने के बाद कुछ आकर्षक शॉट्स भी जड़े। उमेश यादव के एक ओवर में वॉर्नर ने तीन चौके उड़ाए। खतरनाक होती भागीदारी को लंच से पहले शार्दुल ठाकुर ने तोड़ दिया। उन्होंने वॉर्नर को 43 के निजी स्कोर पर चलता किया। कुल स्कोर 71 रन था।

वॉर्नर और लाबुशेन की जोड़ी खतरनाक हो रही थी, उस समय कप्तान रोहित शर्मा को शार्दुल ठाकुर याद आए और उन्होंने भी निराश नहीं किया। ठाकुर ने वॉर्नर को विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराते हुए टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 73 रन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+