WTC Final: ऑस्ट्रेलिया को भारत से है डर, सोच रहे हैं कि टीम इंडिया में 11 खिलाड़ी कौन से होंगे
भारतीय टीम में स्पिनर को खिलाने का निर्णय सोच-समझकर लिया जा सकता है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम समझने का प्रयास कर रही है कि टीम इंडिया में कौन से खिलाड़ी होंगे।

IND vs AUS, WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इसे लेकर तैयारी के अलावा अटकलों का दौर भी चल रहा है। भारतीय टीम किन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी यह एक राज़ ही है।
ऑस्ट्रेलिया की ट्रेनिंग के बाद असिस्टेंट कोच डेनियल विटोरी की तरफ से बयान आया है। उनका कहना है कि भारतीय गेंदबाजी को लेकर हम बात करते रहते हैं। मैं समझता हूं कि जडेजा खेलेंगे क्योंकि वह बैटिंग भी करते हैं तथा नम्बर छह पर सफल भी रहे हैं।
विटोरी ने कहा कि सवाल चौथे तेज गेंदबाज और ऑल राउंडर में से किसी एक के खेलने का रहेगा। ठाकुर और अश्विन के बीच दौड़ है, हालांकि ये दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अश्विन ज्यादातर टीमों की पहली पसंद होंगे। कॉम्बिनेशन के चलते उनको शायद बाहर भी बैठाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की सरजमीं पर अश्विन का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने 28 के औसत से वहां कुल 18 विकेट अपने नाम किये हैं। इंग्लैंड की पिचें हमेशा तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही हैं। हालांकि ओवल में अश्विन ने सिर्फ एक ही टेस्ट मैच अब तक खेला है।
इंग्लैंड के ओवल में खेले अश्विन को लम्बा समय हो गया है। वह साल 2014 के बाद से वहां नहीं खेले हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ उस समय 3 विकेट झटके थे। यह देखना होगा कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में अश्विन को मौका मिलेगा या नहीं। स्विंग वाली पिच के कारण शार्दुल ठाकुर की दावेदारी ज्यादा बेहतर दिखती है।
भारतीय टीम इस फाइनल मुकाबले के लिए तैयारी कर रही है। कंगारू भी पीछे नहीं हैं। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल के दौरान भी तैयारी की थी। अभ्यास में रेड बॉल से प्रैक्टिस की थी। रोहित शर्मा और अक्षर पटेल को लेकर यह खुलासा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications