WTC का खिताब जीतकर रचा इतिहास, करोड़ों के मालिक हैं एडेन मार्करम, जानें नेटवर्थ
WTC Final Aiden Markram: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। काफी सालों बाद साउथ अफ्रीका की टीम कोई आईसीसी का खिताब जीतने में सफल रही है। साउथ अफ्रीका के लिए इस जीत के हीरो एडेन मार्करम रहे। एडेन मार्करम ने चौथी पारी में जबरदस्त शतकीय पारी खेलकर टीम को ट्रॉफी दिला दी। एडन मार्करम ने 136 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के हाथों से मैच को छीन लिया और साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से जीत दिला दी।
एडेन मार्करम ने अकेले दम पर दिला दी जीत (WTC Final Aiden Markram)
दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर एडेन मार्करम इस मुकाबले के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आए। लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस फाइनल मुकाबले में उन्होंने शतकीय पारी खेलकर तीसरे दिन ही अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। इस ऐतिहासिक पारी के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद फैंस भी लगातार एडेन मार्करम की तारीफ कर रहे हैं।

ऐसे हुई क्रिकेट करियर की शुरुआत
एडेन मार्करम का जन्म 4 अक्टूबर 1994 को सेंचुरियन, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट से बहुत प्यार था। उन्होंने कॉर्नवाल हिल कॉलेज से पढ़ाई की और फिर धीरे-धीरे प्रोफेशनल क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा। मार्करम ने साल 2014 में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप जिताया। बाद में वह सीनियर टीम में शामिल हुए और अब वह टी20I टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने अपने करियर में 45 टेस्ट, 77 वनडे और 57 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ पार्ट-टाइम गेंदबाज भी हैं।
आईपीएल में भी चला था बल्ला
अगर एडेन मार्करम की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 4-5 मिलियन डॉलर यानी 33 से 42 करोड़ रुपये के बीच है। वह साउथ अफ्रीका टीम, आईपीएल और लीग क्रिकेट से अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। इसके अलावा वह Adidas, BMW, Oakley जैसे बड़े ब्रांड्स का प्रचार भी करते हैं। आईपीएल 2025 में मार्करम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने इस सीज़न में 13 मैचों में 445 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications