चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने का हुआ फायदा, 3 खिलाड़ी CSK में खेलकर वापस टीम इंडिया में आये

चेन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य रहाणे को मौका दिया था और उनकी कुछ आकर्षक पारियां देखने को मिली। रहाणे को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए टीम में चुन लिया गया।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स एक सफलतम टीम है और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के कारण यह संभव हो पाया है। धोनी की कप्तानी में खेलने वाले कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्होंने भारतीय टीम में वापसी करने में सफलता हासिल की।

चेन्नई सुपर किंग्स में तीन ऐसे भारतीय खिलाड़ी खेले हैं जो टीम से बाहर करने के बाद आईपीएल में खेल रहे थे। वहां से अपना सफर पूरा करने के बाद उनको वापस टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल गया। इनमें ताजा नाम तो अजिंक्य रहाणे का है। इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेलते हुए रहाणे ने 89 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में यही सर्वाधिक स्कोर था।

Ajinkya Rahane

CSK से खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी वाले खिलाड़ी

अजिंक्य रहाणे

इस सीजन चेन्नई के लिए खेलते हुए रहाणे ने कुछ आकषर्क पारियां खेली थीं। रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ मैचों में खिलाया था। फाइनल में भी उनके बल्ले से कुछ रन आये थे। टीम इंडिया में उनको खराब प्रदर्शन के कारण जगह नहीं मिल रहे थी और उम्मीद की जा रही थी कि वह अब नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल की धमाकेदार बैटिंग का जादू छाया और उनको वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए टीम में चुन लिया गया। रहाणे ने टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचाते हुए 89 रन बनाये।

आशीष नेहरा

भारतीय टीम से उनको 2011 में बाहर किया गया था। उन्होंने अंतिम टी20 में 2 विकेट भी झटके थे। इसके बाद दिल्ली और पुणे से आईपीएल में खेलने के बाद वह 2014 में चेन्नई के लिए खेले और 30 विकेट अपने नाम करते हुए टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया। उनको टीम में शामिल किया गया और 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलने का मौका मिला। 2017 में उन्होंने दिल्ली में संन्यास लिया।

अम्बाती रायडू

साल 2016 में जिम्बाब्वे दौरे के बाद रायडू बाहर हो गए थे। उनको 2017 में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। साल 2018 में वह मुंबई इंडियंस से चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए। उन्होंने 602 रन बनाये और टीम में आ गए। वनडे क्रिकेट के लिए उनको टीम में चुन लिया गया। वह एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम में थे। उनके बल्ले से रन भी देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+