WTC FINAL 2023: भारत की रन गति 4 से ऊपर, क्या जीत के लिए जाएंगे कोहली-रहाणे?
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 71 रन जोड़कर भारत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अभी तक भारत ने तेज खेल दिखाकर पांचवें दिन के लिए 280 रनों का लक्ष्य रखा है। यानी उसने जीत के लिए उम्मीदों की खिड़की खोल रखी है।
WTC FINAL 4TH Day: चौथे दिन जब भारत का पारी शुरू हुई तो पिच का मिजाज बदलने लगा। धीरे धीरे धीरे पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होने लगी। सिर्फ नयी गेंद को कुछ अनइवेन बाउंस और मूवमेंट मिल रही थी। इसकी वजह से विरोट कोहली और अंजिक्य रहाणे ने पूरे निय़ंत्रण के साथ बल्लेबाजी की।
कोहली और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 71 रन जोड़कर भारत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अभी तक भारत ने तेज खेल दिखाकर पांचवें दिन के लिए 280 रनों का लक्ष्य रखा है। यानी उसने जीत के लिए उम्मीदों की खिड़की खोल रखी है। अगर हालात ठीक नहीं रहे तो ड्रॉ के लिए भी जा सकते हैं। अब पांचवें दिन कोहली और रहाणे की साझेदारी पर ही मैच का रूख निर्भर है। अगर इन्होंने और 100 रन जोड़ दिये तो मैच पर भारत की पकड़ बन जाएगी।

भारत के 3 विकेट गिरे लेकिन तेज बैटिंग
चौथे दिन का खेल खत्म हुआ तो भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिये थे। भारत ने ये रन 40 ओवर में बनाये हैं। यानी उसने 4.10 रन प्रति ओवर के हिसाब से ये रन बनाये हैं। टेस्ट मैच के हिसाब से ये तेज बैटिंग हैं। अब पांचवें दिन के तीन सत्रों में भारत को 280 रन बनाने हैं। कहने के लिए ये लक्ष्य आसान है, लेकिन इसके लिए विकेट पर टिक कर खेलना होगा।
राहत की बात है कि विराट कोहली अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। वे 60 गेंदों पर 44 रनों पर खेल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 73 से ऊपर है। रोहित शर्मा 94 की स्ट्राइक रेट से खेल कर 49 रनों पर आउट हो गये। यानी कहीं न कहीं भारत जीत की संभावना को भी ध्यान में रख कर खेल रहा है। वर्ना इतनी तेज बैटिंग देखने को नहीं मिलती।
कोहली, रहाणे की अच्छी बैंटिंग
रहाणे उंगली में चोट के बावजूद जुझारू पारी खेल रहे हैं। वे 20 रनों पर नाबाद हैं। नाथन लियोन के पिच से टर्न मिल रही थी। रहाणे ने लियोन को बहुत एहतियात के साथ खेला। माना जा रहा था कि मिचेल स्टार्क भारत की चौथी पारी में सबसे घातक साबित होंगे। लेकिन उनकी गेंदों पर खूब रन बने। उन्होंने 7 ओवर में 45 रन दिये। दूसरी तरफ स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे असरदार तेज गेंदबाज साबित हुए।
चौथे दिन भारत की गेंदबाजी
चौथे दिन का खेल शुरू होने पर भारतीय तेज गेंदबाजों ने सटीक लाइन पर बॉलिंग शुरू की। मैच के दूसरे ओवर में ही उमेश यादव ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर गिया। उमेश की यह गेंद गुड लेंथ पर टप्पा खाकर ऑफ स्टंप के बाहर निकल रही थी। लाबुशेन ने उसे रोकना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरे स्लिप में खड़े पुजारा की छाती की ऊंचाई पर तेजी से गयी। पुजारा थोड़े हड़बड़ाये लेकिन आखिरकार उन्हें कैच कर लिया।
उमेश की इस गेंद की रफ्तार 138 किलोमीटर प्रतिघंटे थी। ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट 167 के स्कोर पर गिरा था। ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया की पारी दो सौ-सवा दो सौ के आसपास सिमट जाएगी। लेकिन एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क ने सातवें विकेट के लिए 93 रन जोड़ कर ऑस्ट्रेलिया को एक विशाल लीड की तरफ अग्रसर कर दिया। भारत को जीत के लिए 444 रनों का टारगेट मिला। अब भारत को पांचवें दिन 280 रन बनाने हैं।
भारत को रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करना होगा
ओवल के मैदान पर किसी टेस्ट मैच में सर्वाधिक टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है। 1902 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 263 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे इंग्लैंड ने हासिल कर लिया था। अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतना है तो भारत को न केवल यह रिकॉर्ड तोड़ना होगा बल्कि एक चमत्कार भी करना होगा क्योंकि उसे चौथी पारी में 444 रन बनाने हैं।
इस पिच पर चौथी पारी में 444 रन बनाना आसान नहीं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरी पारी में भारत को तेज शुरआत दी। 7 ओवर में भरत 41 रन बन गये थे। लेकिन इसी स्कोर पर शुभमन गिल को विवादास्पद तरीके से आउट दिये जाने के बाद भारत की चुनौती और बढ़ गयी। रोहित शर्मा ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क को छक्का मारकर अच्छा आत्मविश्वास दिखाया। लेकिन 43 रनों पर आउट हो गये।
टेस्ट मैच में रोहित का यह 70वां छक्का था। भारत की तरफ से टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्के वीरेन्द्र सहवाग (90) ने लगाये हैं। 78 छक्कों के साथ दोनी दूसरे नम्बर पर हैं। अब तीसरा स्थान रोहित का है।












Click it and Unblock the Notifications