WTC final 2023: कोहली ने स्मिथ के शॉट को बताया घटिया, ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ने किया मामले का खुलासा

WTC Final in 2023, day 5: भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई बैटर स्टीव स्मिथ के बीच अक्सर तुलनाएं की जाती रही है।

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में विराट कोहली पर स्टीव स्मिथ भारी नजर आए। टेस्ट क्रिकेट में विराट के मुकाबले स्मिथ का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस फाइनल मुकाबले में भी स्मिथ ने विराट कोहली से अधिक रन बनाने का काम किया। स्मिथ ने इस मैच की पहली पारी में शतक जड़ने में भी कामयाबी भी हासिल की।

कोहली ने बताया घटिया शॉट: मैच की पहली पारी में 121 रनों की शानदार पारी खेलने वाले स्टीव स्मिथ दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। स्टीव स्मिथ दूसरी पारी में 34 के स्कोर पर रवींद्र जडेजा की गेंद पर शार्दुल ठाकुर को अपना कैच दे बैठे। स्टीव स्मिथ के इस शॉट को विराट कोहली ने घटिया बताया था।

Virat Kohli

मुंह पर कही ये बात: विराट कोहली ने मैच के चौथे दिन स्मिथ के आउट होने के बाद उनके मुंह पर कहा कि आप खराब शॉट खेलकर आउट हुए हैं। स्मिथ ने विराट कोहली की बात को स्वीकार किया। मैच की कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लैंगर ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कमेंट्री करते हुए कहा कि विराट कोहली थे, इसलिए स्टीव स्मिथ ने उनकी बात को सही माना।

कोई और होता तो फर्क नहीं पड़ता: अपनी बात को आगे जारी रखते हुए लैंगर ने कहा कि अगर विराट कोहली की जगह स्टीव स्मिथ से ये बात कोई और कहता तो उन्हें शायद फर्क नहीं पड़ता। कोहली थे इसलिए स्मिथ ने उनकी बात को सुना और ये भी माना कि कोहली जो कह रहे हैं वो सही है। लैंगर के इस वीडियो को आईसीसी ने अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है।

स्मिथ ने बनाया रिकॉर्ड: लैंगर ने चैनल 7 के लिए कमेंट्री के दौरान खुलासा करते हुए कोहली-स्मिथ के बीच हुए इन बातों की चर्चा की। पहली पारी में शतक लगाने के बाद स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में रिकी पोंटिंग पहले नंबर पर हैं। पोंटिंग ने 41 शतक लगाए हैं। बल्ले से कमाल करने के बाद इस मैच में स्मिथ ने कोहली का शानदार कैच भी लपका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+