WTC final 2023: विराट कोहली ने रचा इतिहास, फाइनल में किया ये बड़ा कारनामा

WTC final 2023, Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

IND vs AUS WTC 2023 Final, Virat Kohli completed 2000 runs: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली मैच के चौथे दिन बल्लेबाजी करने के लिए बल्लेबाजी के लिए और उतरने के साथ ही उन्होंने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

कोहली ने रचा इतिहास: विराट कोहली ने इस बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 टेस्ट रन पूरा करनें में सफल रहे हैं। विराट को इस मैच से पहले तक 2000 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 21 रनों की जरूरत थी। पहली पारी में कोहली सिर्फ 14 रन ही बना सके थे। वहीं दूसरी पारी में 7 रन बनाते ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट के 2000 रन पूरे किए।

Virat Kohli

टॉप पर मौजूद हैं सचिन तेंदुलकर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर नाम मौजूद हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम इस टीम के खिलाफ कुल 3630 रन है।

मुश्किल में भारतीय टीम: मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। लगातार दो ओवर में भारत ने दो बड़े विकेट गंवा चुकी है। 50 रनों की साझेदारी निभाने के बाद पहले कप्तान रोहित शर्मा औऱ फिर चेतेश्वर पुजारा पवेलियन लौट चुके हैं। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 गेंदों में 51 रन की साझेदारी निभाई। लेकिन वह इसे ज्यादा बड़ा नहीं बना सके।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने वाले टॉप पांच भारतीय बल्लेबाज

3630 रन - सचिन तेंदुलकर
2434 रन - वीवीएस लक्ष्मण
2143 रन - राहुल द्रविड़
2074 रन - चेतेश्वर पुजारा
2000* - विराट कोहली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+