WTC Final 2023: क्रिकेट की इन दिग्गज हस्तियों के लिए ये हो सकता है अंतिम टेस्ट खिताब
IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में दोनों टीमों की ओर से दिग्गज क्रिकेटरों की ऐसी पीढ़ियां खेल रही है जिनके लिए संभावित तौर पर यह अंतिम टेस्ट खिताब साबित होने जा रहा है।

WTC Final 2023 in Hindi: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की क्रिकेट टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा फाइनल मुकाबला लंदन में ओवल के मैदान पर खेल रही है। 7 जून को शुरू हुए इस मैच में क्रिकेटरों की एक ऐसी पीढ़ी खेल रही है जो शायद अपना अंतिम टेस्ट खिताब जो खेल रही है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल 2 साल में पूरी होती है। ऐसे में कई क्रिकेटर जो इस समय डब्ल्यूटीसी 2023 फाइनल मुकाबले में खेल रहे हैं, वह अगले फाइनल मैच में शायद नहीं दिखाई देंगे।
साथ ही इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि अगले फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम ही पहुंचेगी। ऐसे में उन खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं जिनके लिए यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला अंतिम टेस्ट खिताबी मैच हो सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की शानदार पीढ़ी-
ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क और डेविड वार्नर ऐसे खिलाड़ी हैं। इनके अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के पहुंचने के बावजूद खेलने की संभावनाएं बेहद कम है। वार्नर ने तो अपने रिटायरमेंट को प्लान भी कर लिया है।
मिशेल स्टार्क 33 साल के हैं लेकिन वे एक्सप्रेस तेज गेंदबाज हैं और इतने लंबे समय तक वियर एंड टीयर को देखते हुए शायद ही वे अगले खिताबी मुकाबले में नजर आएंगे। उस्मान ख्वाजा 36 साल के हो चुके हैं और नाथन लियोन भी 35 साल के हो चुके हैं। इनकी संभावनाएं भी काफी कम नजर आती हैं।
स्टीव स्मिथ एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलना चाहिए लेकिन ये खिलाड़ी भी 34 साल का हो चुका है और उन्होंने काफी टेस्ट क्रिकेट अभी तक खेला है। अगर आस्ट्रेलिया की टीम अगली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंचती है तो फिर स्टीव स्मिथ भी इस बार अपना अंतिम टेस्ट खिताबी मैच खेल रहे हैं।
भारतीय क्रिकेटरों की ये महान पीढ़ी-
भारत की टीम पर नजर डालें तो रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और उमेश सिंह यादव के लिए यह अंतिम टेस्ट खिताब नजर आ रहा है। रोहित 36 साल के हो चुके हैं और फिटनेस एक समस्या दिख रही है।
पुजारा और रहाणे 35-35 साल के हैं और उनकी फॉर्म का भी लंबे समय तक आगे कोई भरोसा नहीं है। विराट कोहली 34 साल के हैं जो अगली टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में होने चाहिए, बशर्ते भारत उसमें पहुंचे।
लेकिन उमेश यादव के लिए यह अंतिम टेस्ट टाइटल मैच नजर आता है। यह खिलाड़ी 35 साल का हो चुका है और इस बात की संभावनाएं बहुत कम है कि उमेश अगली बार भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के बावजूद इतने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट का वर्कलोड झेल पाएंगे। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी 36 साल के हो चुके हैं और वे भी शायद अगले खिताब में नहीं जा पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications