WTC final 2023: गेंद जमीन पर लगी फिर भी गिल हुए OUT, गुस्साए रोहित, फैंस ने अंपायर को बताया 'चीटर'
WTC final 2023, Shubman Gill: 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल के रूप में भारत को पहला झटका लग चुका है।
IND vs AUS WTC 2023 Final, 444-run target: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में अंपायर के एक फैसले पर विवाद पैदा हो गया है। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज को लेकर थर्ड अंपायर ने एक ऐसा फैसला लिया, जिस पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा भी अंपायर के फैसले से गुस्से में नजर आए।
गिल को दिया आउट: स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच करा भारत को पहला झटका दिया। शुभमन गिल जिस तरीके से आउट दिए गए, इस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कैच क्लीन है या नहीं? मैदानी अंपायर इस बात से संतुष्ट नहीं थे। फैसले के लिए थर्ड अंपायर का सहारा लिया, जहां बाद में फैसला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में चला गया।

अंपायर ने कई बार देखा रिप्ले: शुभमन गिल के कैच आउट होने का रिप्ले थर्ड अंपायर ने कई बार देखने का काम किया। हर एंगल से उन्होंने इस कैच को देखा। रिप्ले में गेंद का कुछ हिस्सा जमीन से टकराया हुआ पाया गया। लेकिन अंपायर ने शुभमन गिल को आउट दिया। अंपायार के इस फैसले के बाद कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर बेहद गुस्से में नजर आए।
कमेंट्री कर रहे दिग्गजों ने बताया नॉट आउट: इस मैच की हिंदी कमेंट्री कर रहे दीप दासगुप्ता और हरभजन सिंह ने शुभमन को नॉटआउट बताया। इसके अलावा स्टेडियम में मौजूद फैंस भी थर्ड अंपायर के इस फैसले पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। बता दें कि इस मैच में जीत के लिए भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य है। जिसे हासिल करना बेहद मुश्किल लग रहा है।
फैंस का फूटा गुस्सा: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में थर्ड अंपायर अपने फैसलों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। फैंस ने थर्ड अंपायर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया अपनी भावनाएं व्यक्त की है। शुभमन गिल के आउट दिए जाने से भारतीय फैंस बेहद गुस्से में हैं।












Click it and Unblock the Notifications