IND vs AUS: मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने जमाया अर्धशक, पैट कमिंस ने भी बनाया रिकॉर्ड

ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में पैट कमिंस और रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

WTC Final 2023

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: लंदन के ओवल स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 50 टेस्ट मैच पूरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा।

कमिंस-रोहित ने हासिल की बड़ी उपलब्धि: रोहित शर्मा और पैट कमिंस दोनों का ये टेस्ट में 50वां मुकाबला है। रोहित बतौर कप्तान अपना 7वां टेस्ट तो वहीं कमिंस बतौर कप्तान अपना 16वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। मैदान पर उतरते ही रोहित ने बल्ले से रनों का अर्धशतक तो नहीं लेकिन मैच खेलने का अर्धशतक जरूर जमा लिया है। दोनों ही कप्तान की कोशिश पहली हार टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की होगी।

रोहित की दमदार वापसी: साल 2018 में खऱाब फॉर्म के कारण रोहित शर्मा को टेस्ट टीम से ड्रॉप किया गया था। लेकिन साल 2019 में रोहित शर्मा ने दमदार वापसी की। रोहित ने वनडे और टी-20 की तरह टेस्ट में भी ओपनिंग की शुरुआत की। बतौर ओपनर रोहित ने बेहतर प्रदर्शन किया। वह टीम इंडिया को एक और आईसीसी ट्रॉफी दिलाना चाहेंगे।

भारत ने जीता टॉस: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजों की कोशिश शुरुआती दो घंटे यानी पहले सेशन में अधिक से अधिक विकेट झटकने की होगी। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

ऑस्ट्रेलिया की धीमी शुरुआत: डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को धीमी शुरुआत दिलाई। शुरुआती दो ओवर मेडन रहे। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला रन तीसरे ओवर में लिया। वहीं पारी का पहला चौका छठे ओवर में लगा। ऑस्ट्रेलिया भारत के सामने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+