'बेस्ट' टेस्ट बल्लेबाज के खिलाफ जडेजा का रिकॉर्ड, स्मिथ को इससे ज्यादा किसी और स्पिनर ने नहीं किया आउट
IND vs AUS: रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ के सामने जैसी गेंदबाजी की है, वह स्मिथ के टेस्ट रिकॉर्ड से तुलना करने पर बहुत ही आला दर्जे की साबित होती है। आइए देखते हैं जडेजा ने स्टीव स्मिथ के खिलाफ क्या कमाल किया है।
WTC Final 2023: स्टीव स्मिथ (Steve Smith) मौजूदा पीढ़ी में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज माने जाते हैं। दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) हैं, जिनकी गेंदबाजी अन्य क्लासिक स्पिनरों की तरह गंभीरता से नहीं ली जाती थी, लेकिन उन्होंने अपने अनुशासन से कई मिथक तोड़े हैं।
एक आलराउंडर की अपनी यात्रा में जडेजा ने बतौर गेंदबाज भारत के बाएं हाथ के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिनर बनने का गौरव भी हासिल किया। इस फेहरिस्त में उन्होंने स्टीव स्मिथ को जितनी बार आउट किया है, वह आंकड़े देखकर आप चौंक जायेंगे।

जडेजा ने स्टीव स्मिथ को 8 बार आउट किया है और कोई भी स्पिनर इससे ज्यादा बार स्टीव स्मिथ को टेस्ट मैचों में आउट नहीं कर पाया है। केवल रविचंद्रन अश्विन ही इस रिकॉर्ड की बराबरी कर पाए हैं, जिन्होंने स्टीव स्मिथ को 8 बार ही आउट किया हुआ है।
स्मिथ दुनिया के तकनीकी बेजोड़ बल्लेबाज हैं, ऐसे में जडेजा के नाम यह एक शानदार उपलब्धि जुड़ती है। स्मिथ ने जडेजा खिलाफ 735 गेंदों का सामना करते हुए 270 रन बनाए हैं, जिसमें वे 8 बार आउट हुए हैं।
स्मिथ का टेस्ट औसत 60 के आसपास है लेकिन जडेजा की गेंदबाजी के सामने यह 33.8 ही हो जाता है। रवींद्र जडेजा से अधिक बार केवल एक ही गेंदबाज स्टीव स्मिथ को आउट कर पाया है और वह है स्टुअर्ट ब्रॉड, जिन्होंने स्मिथ को 9 बार आउट किया है। जेम्स एंडरसन ने भी 8 बार ऐसा किया है। जडेजा स्टीव स्मिथ को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले स्पिनर हैं और उनके साथ अश्विन भी खड़े हुए हैं।
जहां तक मुकाबले की बात है तो भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के चौथे दिन एक बार फिर पहले सेशन में सफलता मिली जब उमेश यादव ने 41 रन बनाकर खेल रहे मारनस लाबुशेन को आउट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications