भारत या ऑस्ट्रेलिया? WTC फाइनल के लिए रवि शास्त्री ने इसे बताया विनर, दी ये बड़ी वजह
WTC Final 2023 Ravi Shastri : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से होने वाले टेस्ट के महामुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

WTC Final 2023 india vs australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर दोनों देशों के दिग्गज अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। भारत की ओर से सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व दिग्गजों ने इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम को नसीहत दी है। वहीं इस पर अब रवि शास्त्री ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
रवि शास्त्री ने की भविष्यवाणी: भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। रवि शास्त्री ने बताया भारत और ऑस्ट्रेलिया में से किस टीम का पलड़ा फाइनल में भारी नजर आ रहा है। रवि शास्त्री के मुताबिक पेपर पर भले ही ऑस्ट्रेलिया टीम मजबूत लग रही हो, लेकिन मौजूदा फॉर्म भारतीय खिलाड़ियों का बेहतर है।
ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी के लिए वापसी मुश्किल: रवि शस्त्री का मानना है कि ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बीते दिनों क्रिकेट से दूर रहे हैं। कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आईपीएल में जरूर हिस्सा लिया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट आईपीएल से बिल्कुल अलग होता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को मैदान पर आकर वापस टेस्ट क्रिकेट में ढलने में वक्त लग सकता है।
फिटनेस की समस्या: 7 जून से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका भी लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। हेजलवुड फाइनल मैच से बाहर हो गए हैं। जिसकी कमी ऑस्ट्रेलिया को खल सकती है। हेजलवुड ने चोट के कारण ही आईपीएल में भी बेहद कम मुकाबलों में हिस्सा लिया था।
अकरम ने ऑस्ट्रेलिया को बताया फेवरेट: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी फाइनल मैच को लेकर अपनी राय दी है। वसीम अकरम के मुताबिक ओवल में उछाल वाली पिच मिल सकती है। ऐसे में ऑस्ट्रलेयाई तेज गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिख सकते हैं। उन्होंने इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया को फेवरेट बताया है।












Click it and Unblock the Notifications