आखिर IPL की वजह से कब तक ICC ट्रॉफी गंवाता रहेगा भारत, कोहली के बाद रोहित भी बने फ्लॉप कप्तान
WTC Final 2023, india vs australia: दुनिया की सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है।
india vs australia, Rohit Sharma: भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में भी बड़े मुकाबले में फ्लॉप साबित रही। पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में विराट कोहली टीम का नेतृत्व कर रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से मिली हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। अब कोहली के बाद रोहित शर्मा भी फ्लॉप कप्तान बन गए हैं।
रोहित की कप्तानी में भी वही हाल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम से जीत की उम्मीद करोड़ों फैंस को थी। लेकिन टीम एक बार फिर आईसीसी इवेंट के बड़े मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस ने भारतीय टीम को आईसीसी इवेंट का नया चोकर्स भी घोषित कर दिया है। खराब कप्तानी के कारण रोहित शर्मा फैंस के निशाने पर हैं।

आईपीएल की वजह से मिली हार: भारतीय टीम के खिलाड़ी पिछले दो महीने से लगातार आईपीएल मैच खेल रहे थे। आईपीएल 20 ओवर का फॉर्मेट होता है, जबकि टेस्ट क्रिकेट पांच दिन का खेल खेला जाता है। दोनों ही फॉर्मेंट में लंबा अंतर है, भारतीय टीम की हार यह एक बड़ी वजह हो सकती है। फाइनल से पहले खिलाड़ियों को टेस्ट में ढलने का मौका नहीं मिल पाया।
खिलाड़ी देर से पहुंचे: आईपीएल की वजह से भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी लंदन फाइनल मैच के लिए देर से पहुंचे थे। शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने आईपीएल फाइनल के कारण टीम को लेट से ज्वाइन किया। जिस कारण वह ठीक तरीके से प्रैक्टिस भी नहीं कर सके।
कोई प्रैक्टिस नहीं: इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने कोई अभ्यास मैच नहीं खेला। भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले सिर्फ आईपीएल ही खेलकर आए थे। आईपीएल सफेद गेंद से खेला जाता है, जबकि टेस्ट क्रिकेट में लाल गेंद का इस्तेमाल होता है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर खिलाड़ी लंबे समय से लाल गेंद से प्रैक्टिस कर रहे थे।
फैंस ने ठहराया आईपीएल को जिम्मेदार: टीम के सभी बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने अपनी टीमों के लिए लगभग सभी आईपीएल मैचों में हिस्सा लिया था। इस कारण खिलाड़ियों में थकान होना आम बात है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फील्ड पर भी नजर आया। फैंस इस हार की वजह आईपीएल को बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications