WTC Final 2023: मोहम्मद शमी ने बुलेट की रफ्तार से फेंकी गेंद, उखड़ गया स्टंप, बल्लेबाज हैरान
ICC World Test Championship Final 2023: लंच के बाद मोहम्मद शमी ने शानदार गेंद फेंककर भारत को बड़ी सफलता दिलाने में कामयाबी हासिल कर ली है।

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: लंदन के ओवल स्टेडियम में भारतीय तेज गेंदबाजों ने आखिरकार अपनी लय पकड़ ली है। लंच से पहले तक भारतीय टीम सिर्फ दो विकेट ही ले सकी थी। लंच के ठीक के बाद मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की। लंच के बाद अपने पहली ही गेंद पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया।
शमी ने झटका विकेट: लंच के बाद दूसरे ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने मार्नस लाबुशेन को क्लीन बोल्ड कर एक बार फिर भारत की मैच में वापसी कराई। मोहम्मद शमी ने बुलेट की रफ्तार से फेंकी गेंद से मार्नस लाबुशेन को क्लीन बोल्ड कर दिया। लाबुशेन भी शमी को गेंद देख हैरान नजर आए। लाबुशेन 62 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। भारत इस सत्र में कुछ और विकेट लेना चाहेगी।
लंच तक बने थे 73 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के पहले सेशन में 73 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खऱाब रही, उस्मान ख्वाजा बिना रन बनाए ही मोहम्मद सिराज को अपना विकेट दे बैठे। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और डेविड वॉर्नर के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी करा दी।
वॉर्नर ने बनाए 43 रन: ऑस्ट्रेलिया के अब तक सबसे अधिक 43 रन डेविड वॉर्नर ने बनाने का काम किया है। वॉर्नर इस अहम मुकाबले में फॉर्म में दिखाई दे रहे थे। शार्दुल ठाकुर ने डेविड वॉर्नर को 43 के स्कोर पर केएस भरत के हाथों कैच आउट करा दिया। शार्दुल की गेंद पर विकेटकीपर श्रीकर भरत ने डाइव लगाते हुए वॉर्नर का बेहतरीन कैच पकड़ने का काम किया।
ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करने की कोशिश: भारतीय टीम जल्दी से जल्दी ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करना चाहेगी। तेज गेंदबाजों की मददगार इस पिच पर भारत नहीं चाहेगी कि ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाए। भारत को चौथी पारी इस पिच पर खेलना होगा। भारत के लिए भी इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनाना आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications