WTC Final 2023: वायरल Video पर मार्नस लाबुशेन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सोया नहीं आंखों को आराम दे रहा था
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बताया कि भारत के खिलाफ शुक्रवार को ओवल में दूसरी पारी के दौरान उन्होंने झपकी लेने का फैसला क्यों किया। लाबुशेन की तब आंख खुली जब डेविड वॉर्नर के आउट होने पर फैंस ने शोर मचाया।

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया ने कुछ हद तक वापसी की है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना चुकी है।फिलहाल क्रीज पर मार्नस लाबुशेन (41) और कैमरन ग्रीन (7) नाबाद हैं। इस बीच मारनस लाबुशेन ने उस वायरल वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिसमें उन्हें सोते हुए दिखाया गया है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें टीम के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन चेयर पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। ये पूरा मामला उस वक्त का है, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपनी दूसरी पारी में पहला झटका लगा।
नींद खुली तो लाबुशेन आनन-फानन में मैदान की ओर भागे
मोहम्मद सिराज की गेंद पर डेविड वॉर्नर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। वॉर्नर के बाद नंबर तीन पर मार्नस लाबुशेन को आना था, लेकिन वो सो रहे थे, उनकी नींद तब टूटी, जब वॉर्नर के विकेट पर भारतीय फैंस ने शोर मचाना शुरू किया, और फिर लाबुशेन आनन-फानन में क्रीज की ओर भागे।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो
जब सलामी बल्लेबाज वार्नर आउट हुए तब लाबुशेन ड्रेसिंग रूम में अपने पैर ऊपर करके आराम से झपकी लेने की कोशिश में अपनी आंखें बंद किए हुए थे। जैसे ही उन्होंने भीड़ का शोर सुना, उनकी नींद टूट गई। इसके कारण सोशल मीडिया पर कमेंट्री टीम और प्रशंसकों की बहुत सारी मजेदार टिप्पणियां भी कीं।
अपनी आंखों को आराम दे रहे थे लाबुशेन
लाबुशेन ने अब आखिरकार खुलासा कर दिया है कि मैच की दूसरी पारी के दौरान जल्द झपकी लेने का फैसला क्यों किया। आईसीसी के हवाले से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा कि वह सिर्फ अपनी आंखों को आराम देने और खुद को थोड़ा शांत करने की कोशिश कर रहा थे। लाबुशाने ने कहा कि आप हर समय खेल नहीं देख सकते।
लाबुशाने ने दिन का खेल खत्म होने के बाद एसईएन क्रिकेट से बातचीत के दौरान कहा कि, 'मैं मैच के बीच में अपनी आंखों को आराम दे रहा था और आराम कर रहा था।' 'मैं अपने आपको थोड़ा शांत करने की कोशिश कर रहा था, आप हर समय मैच नहीं देख सकते, विकेट गिरने के बाद मैं वहां से उठा और मैदान पर पहुंच गया। सिराज ने जब वो विकेट लिया तो मुझे ज्यादा रेस्ट का मौका नहीं मिला।
लाबुशाने अभी भी 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने दिन का अंत चार विकेट पर 123 रन बनाकर किया, जिससे उनकी कुल बढ़त 296 रन हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications