WTC Final Live Streaming: ट्रॉफी जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच
World Test Championship Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

World Test Championship (WTC) Final 2023, live streaming details: भारतीय टीम के खिलाड़ी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। आईपीएल फाइनल मुकाबला खेलने वाले कुछ खिलाड़ी भी जल्द ही टीम इंडिया को ज्वाइन कर लेंगे। भारत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को जीतने का बेहतरीन मौका है।
ICC ट्रॉफी का इंतजार: भारतीय टीम ने साल 2013 के बाद से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगभग 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका होगा। भारतीय टीम टेस्ट में पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।
ऐसे देख सकेंगे लाइव: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ट्वीटर हैंडल से भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।
कई खिलाड़ी चोटिल: भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी चोट के कारण इस बड़े मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। केएल राहुल, श्रेय़स अय्यर, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम भारतीय टीम में नहीं होंगे। बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए फाइनल टीम आईसीसी को सौंप दी है। दोनों ही टीमों ने कुछ स्टैंडबाय खिलाड़ी को भी अपने साथ रखा है।
भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन (विकेटकीपर)। स्टैंडबाय खिलाड़ी : यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।
ऑस्ट्रेलिया टीम : पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लबसचगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ (वीसी), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर। स्टैंडबाय खिलाड़ी : मिच मार्श, मैथ्यू रेनशॉ।












Click it and Unblock the Notifications