VIDEO: लाइव मैच में विराट कोहली ने अपनी हरकत से शुभमन गिल को डराया, देखने वालों की छूट गई हंसी

WTC Final in 2023, day 4: भारतीय टीम के बल्लेबाजों का फाइनल टेस्ट मैच की चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिय़ाई तेज गेंदबाजों के सामने असली परीक्षा होना है।

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लड़ाई जारी है। मैच के चौथे दिन का पहला सेशन का खेल खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ 300 से अधिक बढ़त बना ली है। भारतीय टीम को चौथी पारी में एक बड़े स्कोर का पीछा करना होगा।

कोहली ने की मस्ती: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली जब भी मैदान पर होते हैं तो अपनी हरकतों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। कोहली मैदान पर जो करते हैं, वह कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। चौथे टेस्ट मैच में भी कोहली ने कुछ ऐसा ही किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

WTC Final

शुभमन गिल से लिए मजे: इस टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल और विराट कोहली एक-दूसरे से काफी बातचीत करते आए। इस दौरान विराट कोहली ने शुभमन गिल को डराने का काम भी किया। विराट ने तेजी से अपने हाथ को गिल की तरफ फेंका, कोहली की मार से बचने के लिए गिल ने तुरंत अपना बचाव किया। लेकिन कोहली ऐसा कर सिर्फ गिल से मजे ले रहे थे।

फैंस को पसंद आया वीडियो: क्रिकेट फैंस को विराट कोहली का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। इसके साथ ही फैंस कोहली को लेकर लगातार कमेंट्स भी कर रहे हैं। ओवल के मैदान पर कोहली अपने रंग में नजर आए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कोहली मैदान पर इस तरह की हरकते करते रहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत: चौथे दिन भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भारत को विकेट दिलाने का काम किया। मार्नस लाबुशेन 126 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो गए। उमेश यादव ने मार्नस लाबुशेन को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय टीम की कोशिश ऑस्ट्रेलियाई टीम को कम से कम स्कोर पर ऑल आउट करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+