'कोहली से पूछो कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया', विराट की इस हरकत पर भड़के सुनील गावस्कर

WTC Final 2023, india vs australia: भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया।

Sunil Gavaskar reaction India batters after WTC final failure: भारतीय टीम के पास लंबे समय बाद आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गई। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में कई बड़ी गलतियां हुई। जिसका खामियाजा टीम को बड़ी हार के रूप में झेलना पड़ा।

गावस्कर को आया गुस्सा: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को मिली हार से फैंस में निराशा है। कई भारतीय क्रिकेट दिग्गजों ने भारत की इस हार के लिए खिलाड़ियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दोषी ठहराया है। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों के खेलने के तरीके पर सवाल उठाया है।

Sunil Gavaskar

कोहली की हरकत से निराश: सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि विराट कोहली के आउट होने को लेकर मुझसे क्या पूछ रहे हैं। ये कोहली से पूछा जाना चाहिए कि आखिरी उन्होंने ऐसा शॉट कैसे खेला। ये ऐसी स्थिति में बेहद खराब शॉट था। इस तरह के शॉट खेलकर कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं बना सकता है।

कोहली के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने भी की गलती: विराट कोहली के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम पूरी तरह से बिखर गई और एक सेशन भी ऑस्ट्रेलिया के सामने नहीं टिक सकी। सुनील गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली के बाद रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने भी गलत शॉट खेलकर आउट हुए। गावस्कर के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों का शॉट सेलेक्शन बेहद खराब था।

अर्धशतक से चूके कोहली: विराट कोहली अच्छी शुरुआत करने के बावजूद भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली 78 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। पांचवें दिन भारत की जीत कोहली की बल्लेबाजी पर निर्भर थी। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिखाई दे रही थी और फैंस कोहली से विराट उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन वह टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+