WTC Final 2023: इंडिया के हाथ से निकली ट्रॉफी तो मुश्किल में पड़ जाएगा एक दिग्गज समेत इन 3 खिलाड़ियों का करियर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला मुश्किल होता नजर आ रहा है। ऐसे में भारत के 3 खिलाड़ियों का करियर मुश्किल में दिख रहा है।

WTC Final 2023 IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 का स्कोर किया, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए। फिलहाल, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम की अब कुल बढ़त 296 रन की हो गई है। वहीं टीम इंडिया इस मुकाबले में लगातार पिछड़ती जा रही है। ऐसे में अगर इस बार टीम इंडिया के हाथ से ट्रॉफी निकलती है, तब कुछ प्लेयर्स के लिए टीम में अपनी जगह बचा पाना मुश्किल हो जाएगा।
रोहित शर्मा के प्रदर्शन ने किया निराश
दरअसल, टीम इंडिया इस मुकाबले में शुरू से ही संघर्ष करती नजर आ रही है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन से सभी को निराश कर दिया। रोहित शर्मा द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भी यहां गलत साबित होता नजर आ रहा है। इसके अलावा हिटमैन की बल्लेबाजी की भी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 गेंदों में मात्र 15 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया गया। टेस्ट में रोहित ने जिस तरह की फ्लॉब बल्लेबाजी की है, उससे यही लगता है कि उनकी कप्तान मुश्किल में पड़ सकती है।
चेतेश्वर पुजारा के प्रदर्शन से दिग्गज भी हुए निराश
भारतीय टीम के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में बेहद ही खराब प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा पूरी तरह से बेअसर साबित हुए हैं। टेस्ट में उनके नाम कुछ अच्छी पारियां हैं, लेकिन फाइनल में उन्होंने जो किया उसकी कीमत उन्हें टीम से बाहर होकर चुकानी पड़ सकती है।
भारतीय टीम की दीवार कहे जाने वाले इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीदें थीं, क्योंकि चेतेश्वर पुजारा ने लंबे समय तक इंग्लैंड में रहकर तैयारी की थी, लेकिन उनके बल्ले से पहली पारी में सिर्फ 14 रन निकले। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और क्रिकेटर रवि शास्त्री को भी चेतेश्वर पुजारा ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया है। उन्होंने कहा कि, 'पुजारा का विकेट बहुत ज्यादा निराशाजनक था।
केएस भरत ने तोड़ा भरोसा
ऋषभ पंत के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद केएस भरत (Srikar Bharat) को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का मौका मिला है। बड़ी बात ये है कि फैंस को उम्मीद थी कि भरत की जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन की जगह केएस भरत पर भरोसा किया पर पुजारा ने टीम का भरोसा तोड़ दिया। भरत टेस्ट की पहली पारी में मात्र 5 रन ही बना सके। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भरत टेस्ट टीम से अपनी जगह खो सकते हैं और उनकी जगह फिर से ईशान किशन को चुना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications