WTC Final 2023: इंडिया के आगे कंगारू बल्लेबाजों के छूटे पसीने, सिराज ने उस्मान ख्वाजा को किया जीरो पर आउट
WTC Final: टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया है। उन्होंने उस्मान ख्वाजा के रूप में पहला विकेट गिरा दिया है। भारतीय गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज, 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा पारी की शुरुआत करने आए, लेकिन ख्वाजा कुछ करते इससे पहले मोहम्मद सिराज ने उन्हें डक पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। टीम इंडिया को वैसी ही शुरुआत मिली है, जैसी कप्तान रोहित शर्मा चाहते थे।
मोहम्मद सिराज की गेंद का बचाव करने के चक्कर में उस्मान ख्वाजा अपना विकेट गंवा बैठे। सिराज की गेंद बल्ले के बाहरी किनारे को छूती हुई स्टंप्स के पीछे पहुंची, जहां केएस भरत ने आसान सा कैच लपक लिया। ख्वाजा का आउट होना टीम इंडिया के लिए एक अच्छी शुरुआत है।
दरअसल, टीम इंडिया की गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर काफी संघर्ष करते नजर आए। पहला ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी की गेंद पर कोई भी रन ऑस्ट्रेलिया को नहीं मिला। उनका ओवर मेडन रहा। इसके बाद मोहम्मद सिराज का दूसरा ओवर भी मेडन निकल गया।
टीम इंडिया के तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया का खाता खुला, जब शमी की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने 2 रन बनाने में सफल हुए। इसके बाद ओपनिंग ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकी। मोहम्मद सिराज के चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में गिरा। ख्वाजा बिना कोई रन बनाए दस गेंद खेलकर वापस पवेलियन लौट गए।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
ये भी पढ़ें- WTC Final में फिर दिखेगा रोहित शर्मा का जलवा? ओवल में 2 साल पहले जड़ा था शानदार शतक
Recommended Video
इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications