WTC final 2023: आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए भारत को रचना होगा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में हो जाएगा नाम
WTC final 2023, 444-run target: भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल टेस्ट मैच में 444 रनों का लक्ष्य रखा है।
IND vs AUS WTC 2023 Final, 444-run target: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच को जीतने के लिए भारत के सामने 444 रनों का लक्ष्य है। भारत के लिए यह चुनौती आसान नहीं होने वाली है। भारत ही नहीं दुनिया की कोई भी इतने बड़े लक्ष्य को आज तक हासिल करने में सफल नहीं हो सकी है।
भारत के पास मौका: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास इतिहास रचने का मौका होगा। भारत ही नहीं दुनिया की कोई टीम 418 रनों से अधिक रनों को अब तक चेज नहीं कर सकी है। टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में बल्लेबाजी करना सबसे कठिन माना जाता है। ऐसे में भारत के पास फाइनल टेस्ट में इतिहास रचने का शानदार मौका है।

ओवल के मैदान पर 300 भी नहीं बने: ओवल के मैदान पर चौथी पारी में सबसे अधिक रनों का चेज 263 रन है। भारत को इससे बहुत ज्यादा रन जीत के लिए चाहिए। भारत को अगर इस मैच को जीतना है तो भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज को बल्ले से बड़ा स्कोर बनाना होगा। रोहित शर्मा शुभमन गिल के अलावा बाकी बल्लेबाजों को भी अपना दम दिखाना होगा।
पुजारा से होगी उम्मीद: टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा इस बड़े फाइनल में टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जा रहे हैं। पुजारा की कोशिश भारतीय टीम के लिए अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेलने की होगी। पहली पारी में फ्लॉप रहने वाले केएस भरत और विराट कोहली पर भी फैंस की नजरें बनी हुई है।
टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट चेज
09/05/2003 वेस्टइंडीज 418 418/7 ऑस्ट्रेलिया एंटीगुआ रिक्रिएशन ग्राउंड (वेस्टइंडीज 3 विकेट से जीता)
17/12/2008 दक्षिण अफ्रीका 414 414/4 ऑस्ट्रेलिया वाका ग्राउंड (दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट से जीता)
22/07/1948 ऑस्ट्रेलिया 404 404/3 इंग्लैंड हेडिंगली (ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से जीता)
07/04/1976 भारत 403 406/4 वेस्टइंडीज क्वीन पार्क ओवल (भारत ने 6 विकेट से जीता)
ओवल के मैदान पर हाईएस्ट चेज
263/9 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1902
255/2 - वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड, 1963
242/5 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1972
226/2 - वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड, 1988
205/2 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1994












Click it and Unblock the Notifications