WTC Final 2023: फाइनल से पहले जोश हेजलवुड की फिटनेस पर बड़ी अपडेट, बढ़ सकती है भारतीय टीम की मुश्किलें
WTC Final 2023, Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अपनी फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट दी है।

WTC Final 2023, ind vs aus test match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। 7 जून से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान पर दोनों देशों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। इस मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।
जोश हेजलवुड की फिटनेस पर अपडेट: ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अलावा एशेज सीरीज भी खेलना है। 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज में हिस्सा लेगी। पिछली बार चोट के कारण जोश हेजलवुड एशेज सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। लेकिन इस साल उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
मेरी फिटनेस पहले से बेहतर: भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले जोश हेडलवुड ने अपनी फिटनेस को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। आईसीसी से बात करते हुए जोश हेजलवुड ने कहा कि मेरी फिटनेस काफी अच्छी है यह मूल रूप से यहां से उस तारीख तक हर सेशन को शुरू करने की बात है। चोट अब पहले से ठीक है, मुझे एक हफ्ते का ब्रेक मिला था।
आईपीएल में नहीं खेल पाए थे सभी मैच: जोश हेडलवुड आईपीएल में आरसीबी टीम का हिस्सा थे। वह पहले हाफ सीजन के बाद टीम से जुड़े थे। लेकिन इसके बाद बी वह सभी मैचों में हिस्सा नहीं ले सके थे। चोट के कारण उन्हें अधिकतर मुकाबलों से बाहर ही रहना पड़ा था। लेकिन हेजलवुड अब टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
बढ़ सकती है भारत की मुश्किलें: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले जोश हेजलवुड का फिट होना भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा सकती है। लंदन के ओवल मैदान पर हेजलवुड अपनी तेग गति की गेंद से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का काम कर सकते हैं। हेजलवुड के अलावा कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क से भी भारत को सावधान रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications