WTC Final 2023, Playing 11: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वर्ल्ड का नंबर वन गेंदबाज बाहर, जानें प्लेइंग 11
ICC World Test Championship Final 2023, Toss Updates: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश इस मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की होगी।

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: लंदन के ओवल स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती ओवरों में अधिक से अधिक विकेट झटकने की होगी। रोहित ने इस मैच के लिए टीम में आऱ अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को जगह दिया है। अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिग में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हैं।
कोहली से रनों की उम्मीद: भारतीय टीम को अगर इस टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन करना है तो विराट कोहली के बल्ले से रन निकलने होंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन टेस्ट पूरा करने से कोहली सिर्फ 21 रन दूर हैं। कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाना पसंद हैं। आईपीएल में भी कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। ऐसे में उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।
मौसम बिगाड़ सकती है मिजाज: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस टेस्ट मैच में बारिश खलल डाल सकती है। चौथे और पांचवें दिन बारिश होने के आसार सबसे अधिक है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच ड्रॉ होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, मैच के रिजल्ट को ध्यान में रखते हुए एक दिन रिजर्व के तौर पर भी रखा गया है। रिजर्व डे के रूप में 12 जून का दिन रखा गया है।
आईसीसी ट्रॉफी का पड़ा है सूखा: भारतीय टीम साल 2013 के बाद से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सका है। धोनी की कप्तानी में आखिरी बार टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। ऐसे में 10 साल बाद रोहित शर्मा के पास बतौर कप्तान भारत के लिए पहला आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका होगा। वह इस मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे।
ऐसे देखें लाइव मैच: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच को डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देखा जा सकता है। डिजनी+हॉटस्टार ऐप के जरिए फैंस आसानी से मैच का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फैंस फ्री में मैच देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल के जरिए भी हासिल किया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications