WTC Final 2023: कुंबले-शास्त्री के बाद राहुल द्रविड़ भी फ्लॉप, ICC ट्रॉफी के सूखे को नहीं कर पाए खत्म
WTC Final 2023: शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। कप्तान रोहित ने मैच के बाद इसकी तरफ इशारा भी किया था।
india vs australia, coach Rahul Dravid: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम की करारी हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ पर भी सवाल उठ रहे हैं। राहुल द्रविड़ अपने समय के टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज थे। यही वजह है कि उन्हें भारतीय टीम का दीवार भी कहा जाता रहा। लेकिन बतौर कोच वह टेस्ट टीम को आईसीसी ट्रॉफी दिलाने में नाकाम रहे।
भारत को दूसरी बार मिली हार: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 209 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब पर कब्जा जमाया। भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन दूसरी बार वह ट्रॉफी हासिल करने से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को टेस्ट चैंपियनशिप में हराने का कारनामा किया था।

कुंबले को हाथ लगी थी निराशा: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले भारत को आईसीसी खिताब दिलाने में नाकाम रहे थे। कुंबले जून 2016 से 2017 तक एक साल टीम इंडिया के कोच रहे थे। 2017 में टीम इंडिया के पास चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का मौका था लेकिन फाइनल में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। कुंबले की कोचिंग में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत टेस्ट में नंबर वन टीम बनी थी। हालांकि, ये सभी टीम ने अपने घर पर ही खेला था।
रवि शास्त्री भी नहीं कर सके कमाल: अनिल कुंबले के बाद रवि शास्त्री साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बने थे। रवि शास्त्री ने लंबे समय तक टीम इंडिया की कोचिंग की। इस दौरान भारत ने 2019 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेला था। लेकिन रवि शास्त्री भी टीम को आईसीसी का खिताब जिताने में नाकाम रहे। वह साल 2021 तक टीम के साथ थे।
राहुल द्रविड़ से उम्मीद: रवि शास्त्री के बाद साल 2021 में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया। राहुल द्रविड़ इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम के साथ बतौर कोच जुड़े रहेंगे। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार मिली, लेकिन टीम को वनडे वर्ल्ड कप में जीत की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications