WTC final 2023: फाइनल में पति-पत्नी की जोड़ी ने खींचा सबका ध्यान, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

WTC final 2023, Alyssa Healy: भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल टेस्ट मैच में अपनी पकड़ बेहद मजबूत बना ली है।

IND vs AUS WTC 2023 Final, Alyssa Healy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच को देखने कई सितारे पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चौथे दिन लंच से ठीक पहले बल्लेबाजी करने आए। मिचेल स्टार्क ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए एलेक्स केरी के साथ एक अच्छी साझेदारी निभाने का काम किया।

पति मिचेल स्टार्क को सपोर्ट करने पहुंची हीली: मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली भी इस मैच को देखने के लिए स्टैंड में नजर आईं। इस दौरान वह एक डायरी में कुछ नोट्स करती हुई भी नजर आईं। उन्होंने लिखते हुए स्टार्क की बल्लेबाजी का आनंद उठाया। गेंद के बाद मिचेल स्टार्क ने बल्ले के साथ भी भारतीय टीम को परेशान करने का काम किया।

 Alyssa Healy

जबरदस्त बल्लेबाज हैं एलिसा हीली: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से महिला क्रिकेट में एलिसा हीली ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। इसके अलावा महिला आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। यूपी वॉरियर्स की टीम ने एलिसा हीली को ऑक्शन में 70 लाख रुपए में खरीदा था। एलिसा हीली ने महिला प्रीमियर लीग में यूपी की कप्तानी करते हुए भी नजर आईं थी।

2015 में हुई थी शादी: साल 2015 में एलिसा और मिचेल स्टार्क ने एक दूसरे से शादी रचाई थी। एलिसा और मिचेल स्टार्क दोनों ही ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट में अपना योगदान देने का काम करते आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की अहम खिलाड़ी और विकेटकीपर एलिसा हीली अपनी खूबसूरती के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने डाला दबाव: मैच की बात करें तो भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी आगे नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 400 से अधिक रनों की लीड हासिल कर ली है। ओवल के मैदान पर 400 रन का लक्ष्य हासिल करना कतई आसान काम नहीं होने वाला है। खबर लिखे जाने तक एलेक्स कैरी 64 और मिचेल स्टार्क 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच सातवें विकेट लिए 80 रनों की साझेदारी हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+