WTC Final 2023 में भारतीय टीम की जर्सी पर नहीं होगा कोई स्पॉन्सर
WTC Final 2023 in Hindi: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के लिए इंग्लैंड में तैयारी कर रही भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी देखकर पुराना समय याद आ जाता है।

WTC Final 2023: रोहित शर्मा एंड कंपनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलने के लिए इंग्लैंड में पहुंच चुकी है जहां भारतीय खिलाड़ी एक ऐसी जर्सी पहनकर खेल रहे हैं जिसकी आदत भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को भी नहीं है। यह जर्सी सपाट है और इस पर एडिडास के तीन लाइनों व बीसीसीआई के लोगो के अलावा कोई स्पॉन्सर दिखाई नहीं दे रहा है।
आज के जमाने में यह बात बड़ी अजीब लगती है कि टीम इंडिया बिना किसी जर्सी स्पॉन्सर के जर्सी पहनकर घूम रही है। पुराने जमाने में ऐसा होता था कि जब खिलाड़ियों की जर्सी के लिए स्पॉन्सर उपलब्ध नहीं हो पाते थे, लेकिन बाजारवाद के विकसित होने के बाद यह चीज बहुत तेजी से बदली हैं।
ऐसे में आज के दुर्लभ नजारे आपको इंग्लैंड में प्रैक्टिस करती भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर दिख जाएंगे जहां नए किट स्पॉन्सर एडिडास की तीन स्ट्रिप्स के अलावा बीसीसीआई का लोगो है। असल में बीसीसीआई के जर्सी स्पॉन्सर बाइजू ने स्पॉन्सरशिप से मार्च में ही हाथ झाड़ लिए थे।
ऑनलाइन एजुकेशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने मार्केट हालातों का हवाला देते हुए पहले ही खुद को डील से अलग कर लिया। जबकि यह डील नवंबर तक चलनी थी। बीसीसीआई अधिकारी नया स्पॉन्सर ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रतिष्ठित हो और लंबे समय तक टीम के साथ बना रहे।
फिलहाल तमाम तरह की बातचीत जारी रहने के बावजूद कोई ऐसा पक्का पार्टनर नहीं मिल पा रहा है। हां, इस दौरान छोटे समय के लिए डील करने के लिए कई कंपनियां मैदान में है, लेकिन बीसीसीआई उनसे डील करने की जल्दबाजी नहीं करना चाहता।
इस मामले में बीसीसीआई के एक अधिकारी का कहना है कि, भारतीय क्रिकेट के लिए प्रतिष्ठित और long-term पार्टनर ही बेहतर है। छोटी डील करने से कोई फायदा नहीं है।
अब तक बीसीसीआई को प्रति आईसीसी मैच के लिए 1.5 करोड़ और द्विपक्षीय सीरीज के मुकाबले में प्रति मैच 4.6 करोड रुपए स्पॉन्सरशिप से मिल रहे थे। बीसीसीआई ने हाल ही में एडिडास के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है और आईसीसी का वर्ल्ड कप घरेलू जमीन पर होना है, जिसको देखते हुए माना जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर से पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने लिए सही पार्टनर ढूंढ लेगा।
बता दे हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी ने अपनी सभी स्पॉन्सरशिप के जरिए 100 करोड़ की कमाई की है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला 7 जून को लंदन इंग्लैंड के द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications