साहा को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में खिलाने की मांग, केएल राहुल का रिप्लेसमेंट बताया

ऋद्धिमान साहा ने आईपीएल में अपने बल्ले से धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने शानदार 81 रनों की पारी खेली।

Wriddhiman Saha

Wriddhiman Saha: केएल राहुल के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर होने पर भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले इस फाइनल मैच में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल सकते थे। उनके बाहर होने पर अब टीम इंडिया के पास प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए केएस भरत ही एकमात्र चेहरा बचते हैं।

ऋद्धिमान साहा ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। साहा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली। साहा को केएल राहुल की जगह टीम इंडिया में शामिल करने की मांग हुई है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी डोडा गणेश ने इसकी मांग की है। गणेश के अनुसार ऋद्धिमान साहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में केएल राहुल का सही विकल्प हो सकते हैं। उनका मानना है कि राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर साहा को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

गणेश ने ऐसा इसलिए भी कहा है क्योंकि हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अजिंक्य रहाणे को भी टेस्ट टीम में शामिल कर लिया है। इससे पहले रहाणे भी टीम से बाहर चल रहे थे लेकिन उनको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने के लिए बुला लिया गया।

ऋषभ पंत पहले से ही बाहर है और टीम इंडिया के पास अनुभवी कीपर की कमी है। केएस भरत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे और ओवरसीज में मुश्किलें इससे भी ज्यादा होती है।

इस वजह से गणेश ने राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऋद्धिमान साहा को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग की। हालांकि भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है लेकिन राहुल चोट के कारण बाहर हो गए हैं। देखना होगा कि बीसीसीआई इस मामले में क्या कदम उठाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+