न्याय की आस में बैठे पहलवानों के समर्थन में उतरे कपिल देव समेत कई दिग्गज, सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के विरोध में विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

Wrestlers Protest

Wrestlers Protest: भारतीय पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी इन दिनों न्याय की उम्मीद में सड़कों पर हैं, लेकिन धरने के छठे दिन बाद भी उन्हें उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही। इस धरने को लेकर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे कई स्टार पहलवानों का कहना है कि तीन महीने तक न्याय नहीं मिलने के बाद वे प्रदर्शन के लिए फिर से मजबूर हुए हैं, हालांकि पहलवान इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं, उनके समथर्न में उतरने वाले दिग्गजों की एक लंबी लिस्ट है।

पहलवानों को जल्द से जल्द न्याय मिले- निकहत जरीन
भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन भी पहलवानों के समर्थन में उतर आई हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'अपने ओलंपिक और विश्व पदक विजेताओं को इस हालत में देखना दिल दुखाने वाला है। खिलाड़ी गौरव और ख्याति लाकर देश की सेवा करते हैं। मैं पूरी उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि कानून अपना काम करे और पहलवानों को जल्द से जल्द न्याय मिले। जय हिन्द।'

वीरेंद्र सहवाग ने की निष्पक्ष जांच की मांग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी पहलवानों का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'बहुत दुःख की बात है की हमारे चैंपियंस जिन्होंने देश का बड़ा नाम किया है, झंडा लहराया है, हम सबको इतनी खुशियां दी हैं, उन्हें आज सड़क पर आना पड़ा है। बड़ा संवेदनशील मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उम्मीद है खिलाड़ियों को न्याय मिलेगा।

नीरज चोपड़ा ने की कार्रवाई की मांग
भारतीय एथलीट और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने पहलवानों की मांग का समर्थन किया है। इसके साथ ही उनकी इस स्थिति पर उन्होंने दुख जताया है। नीरज चोपड़ा ने लिखा कि, पहलवान इतनी मेहनत करते हैं और उनको इस हालत में देखना दुखद है। इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए और समय से न्याय मिलना चाहिए।

क्या उन्हें कभी न्याय मिलेगा- कपिल देव
क्रिकेट इतिहास से सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले कपिल देव ने भी पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर पहलवानों के लिए न्याय की मांग की है। कपिल देव ने विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया की फोटो के साथ कैप्शन दिया, 'क्या इन्हें कभी न्याय मिलेगा?' इसके अलावा कई अन्य क्रिकेटरों ने पहलवानों का खुलकर समर्थन किया है।

सानिया मिर्जा ने भी किया पहलवानों का समर्थन
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पहलवानों का समर्थन करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'एक एथलीट और एक महिला के रूप में यह देखना बहुत मुश्किल है। उन्होंने हमारे देश का नाम रोशन किया है और हम सभी ने उन्हें जश्न मनाया है, लेकिन अब समय आ गया है कि इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े हों। यह बेहद संवेदनशील मामला है और गंभीर आरोप हैं।

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest LIVE: रेसलर मामले में आज ही होगी FIR

क्या है पूरा मामला
दरअसल, पहलवानों की ओर से महिला रेसलर का यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर गलत तरीके से संघ चलाने की भी गंभीर आरोप लगे थे। हालांकि, मामला बढ़ता देख बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के कामकाज से आनन-फानन में हटा दिया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए समिति का गठन भी कर दिया गया, लेकिन जब समिति ने पांच अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सौंपी, तो इसे सार्वजनिक नहीं किया गया, जिसे लेकर पहलवानों में आक्रोश है, और उन्होंने एक बार फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+