WPL 2024 Points Table: मजेदार हुई प्लेऑफ की रेस, दिल्ली-मुंबई का जलवा बरकरार
WPL 2024 Points Table: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का लगभग आधा टूर्नामेंट खेला जा चुका है। सभी टीमों ने चार मुकाबले खेल लिए हैं। यह सभी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए थे। अब टूर्नामेंट के दूसरे फेज में सभी टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ने वाली हैं।
प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर दिल्ली
पांच टीमों के बीच हो रहे इस टूर्नामेंट में टॉप की तीन टीमों को फाइनल में जाने का मौका मिलेगा। बाकी की दो टीम का सफर वही खत्म हो जाएगा। मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आगे चल रही है। दिल्ली कैपिटल ने अब तक जो चार मैच खेले हैं। उनमें से तीन में उसे जीत मिली है। जबकि एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई का प्रदर्शन शानदार
दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी 6 अंक है और टीम का नेट रन रेट प्लस 1.251 होने के कारण वह सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम है। मुंबई इंडियंस ने भी चार में से तीन मुकाबले में जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस के पास 6 अंक है। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम है। रॉयल चैलेंजर ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 5 में से तीन में उसे जीत हासिल हुई है। आरसीबी के पास भी कुल 6 अंक है।
यूपी-गुजरात का बुरा हाल
यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीम के लिए महिला आईपीएल का यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। दोनों ही टीम प्वॉइंट्स टेबल में नीचे मौजूद है। यूपी वॉरियर्स ने 5 में से दो मुकाबलो में जीत हासिल की है। यूपी के चार अंक है। जबकि गुजरात जायंट्स ने अपने चारों मैचों में हार झेली है। गुजरात की टीम को अब तक इस सीजन एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। ऐसे में गुजरात के लिए आगे की राह बेहद ही मुश्किल हो गई है। गुजरात को अगर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो बचे हुए चारों ही मुकाबले को जीतना होगा।












Click it and Unblock the Notifications