WPL Final Match Ka Toss Kon Jeeta- डब्ल्यूपीएल फाइनल मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs आरसीबी

WPL Final Match Ka Toss Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच 17 मार्च यानी कि रविवार को महिला आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस में कहा कि टॉस जीतकर वह भी पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती।

कभी नहीं हारी है दिल्ली

अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के रिकॉर्ड की बात करें तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी आगे दिखाई दे रही है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने महिला आईपीएल के इतिहास में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम को नहीं हराया है।

WPL Final 1

दिल्ली का रहा है दमदार प्रदर्शन

महिला आईपीएल 2024 का सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार रहा। लीग स्टेज में सबसे अधिक मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह बनाई। इसके साथ ही विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में भी एंट्री कर ली। पिछले सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लीग स्टेज में टॉप का स्थान कायम किया था। लेकिन फाइनल में उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी को जीत की तलाश

महिला आईपीएल में अब तक रॉयल चलेगा बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल चार मुकाबले खेले गए हैं। इन चारों ही मैचो में दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की थी। आरसीबी को दिल्ली के खिलाफ अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। इससे पहले इन दोनों टीमों की भिड़ंत टक्कर की रही थी। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पिछला मुकाबला एक रन से जीता था। ऐसे में फाइनल में भी इन दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (डब्ल्यू), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ैन कैप, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (डब्ल्यू), शिखा पांडे, मिन्नू मणि।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु- स्मृति मंधाना (कप्तान), मेघाना, इंद्रानी रॉय, ऋचा घोष, दिशा कसत, शुभा सतीश, सिमरन भादुर, नदीन डे क्लर्क, सॉफी डिवाइन, श्रेयंका पाटिल, एलिस पैरी, एक्ता बिष्ट, केट क्रॉस, सॉफी मोलीन्यूक्स, श्रद्धा पोखारकर, रेणुका ठाकुर सिंह, जियोर्जिया, आशा सोभाना।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम

दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग (कप्तान), तानिया भाटिया, जेमिमा, रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, मारिजान कैप, शिखा पांडे, एनाबेल सदरलैंड, जेस जॉनासन, मिन्नु मणी, पूनम यादव, अरुणदति रेड्डी, तितास साधु, राधा यादव, अश्वनी कुमारी, अपरना मोंडाल, स्नेहा दीप्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+