WPL 2026: रातोंरात प्रेमा रावत को RCB ने बनाया था करोड़पति, फूट फूटकर रोने लगी बुआ, कहा- मेरी बेटी को मत बेचो
WPL Auction Meet Prema Rawat: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी महिला प्रीमियर लीग (WPL) सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख की घोषणा कर दी है। यह नीलामी WPL के अगले सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी को अपनी टीमों को अंतिम रूप देने का मौका देगी। शॉर्टलिस्ट किए गए 277 खिलाड़ियों में भारत और विदेशों की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जिन पर पांच फ्रेंचाइजी टीमें दांव लगाएंगी।
ऑक्शन में प्रेमा रावत पर रहेगी नजर (WPL Auction Meet Prema Rawat)
इस मेगा ऑक्शन में कई युवा खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें बनी रहेगी। तनुजा कंवर और प्रेमा रावत जैसे खिलाड़ियों पर भी इस मेगा ऑक्शन में करोड़ों की बारिश हो सकती है। हाल ही में OneDice द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रेमा रावत ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। पिछली बार WPL 2025 की नीलामी में प्रेमा रावत को आरसीबी की टीम ने 1.2 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था।

प्रेमा रावत ने बुआ को लेकर किया खुलासा
इस कार्यक्रम में बात करते हुए प्रेमा रावत ने एक मजेदार खुलासा किया है। प्रेमा रावत ने बताया कि जब आरसीबी ने उन्हें ऑक्शन में एक करोड़ 20 लाख में खरीदा था तो इस बात को जानने के बाद उनकी बुआ फूट फूटकर रोने लगी थी। प्रेमा ने खुलासा किया उनकी बुआ को लगा कि उनके घरवालों ने उन्हें आरसीबी को हमेशा के लिए बेच दिया है। हालांकि, बाद में उन्हें समझाया गया कि यह रकम सिर्फ एक सीजन लीग खेलने के लिए दिया गया है।
प्रेमा रावत इंडिया 'ए' के लिए खेली थी कमाल की पारी
प्रेमा रावत का नाम तनुजा कंवर के साथ इंडिया 'ए' टीम के मैच में आया था। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ 62 रनों की साझेदारी में 32 रन की नॉट आउट पारी खेली थी। भारतीय महिला क्रिकेट के लिए 2025 का साल एक ऐतिहासिक मोड़ लेकर आया है। अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप को बरकरार रखने के बाद आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में मिली जीत ने देश में महिला क्रिकेट को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।
तनुजा कंवर ने कही दिल जीतने वाली बात
बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर तनुजा कंवर का मानना है कि यह जीत महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगी। तनुजा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह भारत के लिए बहुत अच्छा साल रहा है। हमने पहली बार U-19 विश्व कप जीता। हमने ऑस्ट्रेलिया में भारत ए सीरीज भी जीती और फिर सितंबर में न्यू चंडीगढ़ में उनके खिलाफ एक द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की।
तनुजा ने गुजरात जायंट्स के लिए महिला प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन करने के बाद भारत के लिए दो वनडे और चार टी20 मैच खेलने का मौका पाया है। उनका मानना है कि WPL ने घरेलू खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखना बहुत आसान बना दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि WPL घरेलू लड़कियों के लिए बहुत अच्छा रहा है। इससे पहले हमें सीधे घरेलू क्रिकेट के बाद भारत के लिए खेलना पड़ता था।












Click it and Unblock the Notifications