WPL 2026: टीम इंडिया से बाहर चल रही इस खिलाड़ी की पलटी किस्मत, ऑक्शन में बन गईं करोड़ों की मालकिन
WPL Auction 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने WPL 2026 की नीलामी में सभी को चौंका दिया। साल 2023 से भारतीय टीम से बाहर चल रही 36 साल की शिखा पांडे पर फ्रेंचाइजियों ने जबरदस्त भरोसा दिखाया। यही वजह रही कि 40 लाख की बेस प्राइज वाली शिखा पांडे को कई गुणा अधिक कीमत पर खरीदा गया।
शिखा पांडे का रिकॉर्ड शानदार (WPL Auction 2026)
लंबे समय तक बोली के बाद यूपी वॉरियर्स ने शिखा पांडे को 2.40 करोड़ की भारी राशि में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। उनकी कीमत वर्ल्ड कप विजेता रेणुका सिंह ठाकुर की कीमत से चार गुना अधिक रही, जो टूर्नामेंट में उनके लगातार और दमदार प्रदर्शन का सबूत है। शिखा पांडे की यह बड़ी कीमत उनके अनुभव और WPL में उनके शानदार रिकॉर्ड के कारण है।

दिल्ली के लिए खेल चुकी हैं WPL
वह WPL के पहले तीन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का अहम हिस्सा थीं। उन्होंने दिल्ली के लिए 27 मैचों में 30 विकेट लिए, जिससे टीम को लगातार तीन फाइनल में पहुंचने में मदद मिली। उनकी इकॉनमी रेट बेहतरीन रही, जो उन्हें टी20 फॉर्मेट में एक बेहतरीन गेंदबाज बनाती है। गेंदबाजी के अलावा शिखा निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी का विकल्प भी देती हैं, जहां उनका औसत 23.25 और स्ट्राइक रेट 114.81 है।
यूपी और आरसीबी के बीच हुई जंग
एक अनुभवी भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में शिखा पांडे ने 55 वनडे और 62 टी-20 खेले हैं। वह 2017 और 2020 के वर्ल्ड कप फाइनल टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। WPL के अलावा उन्होंने WBBL और महिला सीपीएल (WCPL) जैसी प्रमुख विदेशी लीगों में भी खेलकर खासा अनुभव हासिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बावजूद यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच उन्हें खरीदने के लिए जबरदस्त जंग हुई।












Click it and Unblock the Notifications