WPL 2024 Auction: ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती हैं सभी टीमें, सबसे मजबूत कौन? यहां देखें पूरी लिस्ट
WPL Auction 2024, Check full list: 9 दिसंबर यानी शनिवार को महिला आईपीएल का ऑक्शन किया गया। महिला आईपीएल में शामिल होने वाली सभी पांच टीमों ने इस ऑक्शन में अपनी-अपनी टीमों को मजबूत करने का काम किया। नीलामी के बाद अगर टीमों की बात करें तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर से बाकी टीमों के मुकाबले बेहतर दिखाई पड़ रही है। इन दोनों ही टीमों का बैलेंस शानदार दिखाई दे रहा है।
मुंबई-दिल्ली मजबूत: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में सबसे कम पैसे थे। इन दोनों ही टीमों ने सबसे कम खिलाड़ियों को रिलीज किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम से सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिलीज किया था। ऐसे में इन दोनों ही टीमों को कम ही खिलाड़ी खरीदने थे। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दो करोड़ में खरीद कर अपनी टीम को और मजबूत बना लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम में शबनम स्माइल के आने से टीम की गेंदबाजी पहले से बेहतर दिखाई पड़ रही है।

गुजरात ने नहीं दिखाया कमाल: सबसे अधिक खिलाड़ियों को रिलीज करने वाली गुजरात जायंट्स की टीम एक बार फिर से कमजोर नजर आ रही है। नीलामी के बाद गुजरात जायंट्स की टीम दिल्ली-मुंबई के मुकाबले ऑन पेपर पर कमजोर नजर आ रही है। दूसरी तरफ अगर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की बात करें तो रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम ने अपने साथ कुछ गेंदबाजों को जोड़ने का काम किया है। जबकि यूपी वॉरियर्स की टीम भी पहले से बेहतर दिखाई पड़ रही है। आइए एक नजर डालते हैं कि इस नीलामी में कौन सी खिलाड़ी किस टीम में गई हैं।
आरसीबी ने इम खिलाड़ियों को खरीदा
जॉर्जिया वेयरहम (40 लाख)
केट क्रॉस (30 लाख)
एकता बिष्ट (60 लाख)
शुभा सतीश (10 लाख)
एस. मेघना (30 लाख)
सिमरन राठौड़ (30 लाख)
सोफी मोलिनेक्स (30 लाख)
आरसीबी की पूरी टीम: आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिस पैरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मांधना, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, एस. मेघना, सिमरन राठौड़, सोफी मोलिनेक्स।
गुजरात ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
फीबी लिचफील्ड (एक करोड़)
मेघना सिंह (30 लाख)
तृषा पूजा (10 लाख)
काश्वी गौतम (2 करोड़)
प्रिया गौतम (20 लाख)
लौरेन शियाटल (30 लाख)
कैथरीन ब्रायस (10 लाख)
मन्नत कश्यप (10 लाख)
तरन्नुम पठान (10 लाख)
वेदा कृष्णमूर्ति (30 लाख)
गुजरात की पूरी टीम : एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, फीबी लिचफील्ड, मेघना सिंह, तृषा पूजा, काश्वी गौतम, प्रिया गौतम, लौरेन शियाटल, कैथरीन ब्रायस, मन्नत कश्यप, तरन्नुम पठान और वेदा कृष्णमूर्ति।
दिल्ली ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
एनाबेल सदरलैंड (2 करोड़)
अपर्णा मंडल (10 लाख)
अश्विनी कुमारी (10 लाख)
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम : ऐलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजान कैप, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तितस साधु, एनाबेल सदरलैंड अपर्णा मंडल और अश्विनी कुमारी।
मुंबई ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
शबनिम इस्माइल (1.2 करोड़)
एस. साजना (15 लाख)
अमनदीप कौर (10 लाख)
कीर्थ्ना बालाकृष्णन (10 लाख)
फातिमा जाफर (10 लाख)
मुंबई की पूरी टीम: अमनजोत कौर, एमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हीली मैथ्यूज, हुमैरा काज़ी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली स्कीवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, साइका इशाक, यस्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस. साजना, अमनदीप कौर, कीर्थ्ना बालाकृष्णन और फातिमा जाफर।
यूपी ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
डेनिएल वैट (30 लाख)
वृंदा दिनेश (1.3 करोड़)
पूनम खेमनार (10 लाख)
साइमा ठाकोर (10 लाख)
गौहर सुल्ताना (30) लाख)
यूपी वॉरियर्ज की पूरी टीम : एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, डानी व्याट, वृंदा दिनेश, पूनम खेमार, साइमा थाकोर, गौहर सुल्ताना।












Click it and Unblock the Notifications