ऑक्शन के बीच WPL 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन शुरू होगा टूर्नामेंट, फिर होगी चौके-छक्कों की बारिश!
WPL 2026 Schedule Announced: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के चौथे सीजन की तारीखों और स्थानों की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट अगले साल 9 जनवरी 2026 से शुरू होगा और इसका समापन 5 फरवरी 2026 को फाइनल के साथ होगा। इस बार WPL का एक्शन दो स्थानों पर देखने को मिलेगा। डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई और वडोदरा में टूर्नामेंट के सारे मुकाबले खेले जाएंगे। ये दोनों शहर एक महीने तक चलने वाले एलीट महिला T20 क्रिकेट की मेजबानी करेंगे।
अब तक कैसा रहा है WPL का सफर (WPL 2026 Schedule Announced)
WPL का सफर 2023 में शुरू हुआ था, जिसका पहला सीज़न केवल मुंबई में खेला गया था। उस उद्घाटन सीज़न में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) ने मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स (DC) को फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती थी। अगला सीजन बेंगलुरु और दिल्ली में आयोजित किया गया, जहां स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने खिताब अपने नाम किया और एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स उपविजेता रही।

पिछले साल मुंबई ने जीता था खिताब
पिछले साल मुंबई ने एक बार फिर दिल्ली को हराकर अपना दूसरा WPL खिताब जीता था। तीसरा सीज़न चार शहरों वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में खेला गया था। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार चार वेन्यू पर मैच खेला गया था। WPL का फॉर्मेट पिछले सीज़न की तरह ही रहेगा। लीग चरण में प्रत्येक टीम दूसरी टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी।
अब तक ऑक्शन में क्या हुआ?
लीग चरण के अंत में पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में दूसरे स्थान के लिए एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी। टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा के साथ ही WPL 2026 के ऑक्शन में भी बड़ी हलचल देखने को मिली है। यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा, मेग लैनिंग और सोफी एक्लेस्टोन जैसे बड़े नामों को टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली चौंकाने वाली तरह से अनसोल्ड रहीं। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर को 3 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा है।












Click it and Unblock the Notifications