WPL 2026: कल से शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग का रोमांच, पहले ही मैच में भिड़ेंगी 2 दिग्गज टीमें
WPL: क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) का चौथा सीजन कल यानी 9 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है। इस बार टूर्नामेंट का आगाज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में होगा, जहाँ पहले ही मैच में दो सबसे लोकप्रिय टीमें आमने-सामने होंगी।
पहले ही मुकाबले से टीमों के बीच दो ऐसी टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी, जो पहले से ही इस टूर्नामेंट का खिताबी जीत दर्ज करने में सफल रही हैं। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच टक्कर होने वाली है, जिसका फैन्स को भी इंतजार है।

किन टीमों के बीच है पहला मुकाबला? (WPL)
WPL 2026 का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अपनी बादशाहत बरकरार रखना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी जीत के साथ आगाज करने को बेताब होगी।
ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा ग्लैमर का तड़का (WPL)
मैच शुरू होने से पहले एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यो यो हनी सिंह अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगाएंगे, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के डांस का जलवा भी फैंस को देखने को मिलेगा। मुकाबले से एक घंटे पहले ओपनिंग सेरेमनी में जैकलीन के डांस का तड़का देखने को मिलेगा।
मैच का समय और वेन्यू (Time & Venue)
तारीख: 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
समय: शाम 7:30 बजे (IST)
स्थान: डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई
लाइव स्ट्रीमिंग: आप इन मैचों का सीधा प्रसारण JioStar ऐप और Star Sports नेटवर्क पर देख सकते हैं
दो वेन्यू पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले
इस बार कुल 5 टीमें (MI, RCB, DC, GG, UPW) हिस्सा ले रही हैं। लीग के पहले 11 मैच नवी मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि बाकी के मैच और नॉकआउट मुकाबले वडोदरा में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications