WPL 2026 के पहले मैच में ही Nadine de Klerk का धमाका, पेरी और दीप्ति को पीछे छोड़ रचा इतिहास
WPL 2026, Nadine de Klerk Records: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का आगाज किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रहा। सीजन के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की दक्षिण अफ्रीकी स्टार नदीन डी क्लार्क (Nadine de Klerk) ने वो कर दिखाया जो आज तक विमेंस प्रीमियर लीग में कोई नहीं कर सका था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नदीन ने गेंद और बल्ले, दोनों से इतिहास रच दिया।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिलाई शानदार जीत (WPL 2026, Nadine de Klerk Records)
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम नदीन की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई। नदीन ने शानदार स्पेल डालते हुए 26 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके। उन्होंने हरमनप्रीत कौर और नेट साइवर-ब्रंट जैसे दिग्गजों को पवेलियन भेजकर मुंबई की कमर तोड़ दी। जिसके बाद मुंबई ने आरसीबी के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा।

65 रन पर गिर गए थे 5 वकेट
155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 65 रन पर टीम के 5 बड़े खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। तब नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरीं नदीन डी क्लार्क ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी 63 रनों की नाबाद पारी (44 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के) के दम पर न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया जिसे तोड़ना नामुमकिन सा लगता है।
पेरी और दीप्ति का टूटा रिकॉर्ड
नदीन डी क्लार्क अब WPL इतिहास की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही मैच में 60 से ज्यादा रन बनाए और 4 विकेट भी लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की दीप्ति शर्मा (59 रन, 4 विकेट) और RCB की दिग्गज एलिसे पेरी (40 रन, 6 विकेट) के नाम था। इतना ही नहीं नदीन अब WPL इतिहास में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (63)* बनाने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं। उन्होंने चिनेल हेनरी (62 रन) के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
नदीन के नाम एक और दिलचस्प रिकॉर्ड है। वह WPL इतिहास की एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो अलग-अलग टीमों (2024 में RCB और 2025 में MI) के साथ खिताब जीता है। कल के मैच में उन्होंने अपनी पुरानी टीम (MI) के खिलाफ ही यह करिश्माई प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में क्यों गिना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications