आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच होगा पहला मुकाबला, WPL का पूरा शेड्यूल किया गया जारी
WPL 2026 Full Schedule: बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। यह टूर्नामेंट 9 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा और इसका चौथा संस्करण नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। लीग में इस बार भी भारत और विदेशों की शीर्ष महिला क्रिकेटर हिस्सा लेंगी, जो महिला क्रिकेट की बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता को दर्शाता है।
सीजन की शुरुआत नवी मुंबई में धमाकेदार मैच से होगी, जिसमें पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। नवी मुंबई लेग 9 से 17 जनवरी तक चलेगा और इसमें कुल 11 मुकाबले होंगे, जो लीग की रोमांचक शुरुआत तय करेंगे।

इसके बाद टूर्नामेंट वडोदरा में जारी रहेगा, जहाँ बाकी 11 मैच खेले जाएंगे, जिनमें प्लेऑफ भी शामिल हैं। वडोदरा में पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स (GG) और RCB के बीच होगा। 2025 के फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना MI से होगा। लीग मैच 1 फरवरी तक खेले जाएंगे। लीग चरण के बाद ब्रेक डे भी निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट में दो ही डबल हेडर मुकाबले रखे गए हैं।
WPL 2026 Schedule
| क्रम | तारीख | समय | होम टीम | अवे टीम | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 9-जनवरी-26 | शाम | मुंबई इंडियंस | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | नवी मुंबई |
| 2 | 10-जनवरी-26 | दोपहर | यूपी वॉरियर्ज़ | गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 3 | 10-जनवरी-26 | शाम | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | नवी मुंबई |
| 4 | 11-जनवरी-26 | शाम | दिल्ली कैपिटल्स | गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 5 | 12-जनवरी-26 | शाम | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | यूपी वॉरियर्ज़ | नवी मुंबई |
| 6 | 13-जनवरी-26 | शाम | मुंबई इंडियंस | गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 7 | 14-जनवरी-26 | शाम | यूपी वॉरियर्ज़ | दिल्ली कैपिटल्स | नवी मुंबई |
| 8 | 15-जनवरी-26 | शाम | मुंबई इंडियंस | यूपी वॉरियर्ज़ | नवी मुंबई |
| 9 | 16-जनवरी-26 | शाम | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | गुजरात जायंट्स | नवी मुंबई |
| 10 | 17-जनवरी-26 | दोपहर | यूपी वॉरियर्ज़ | मुंबई इंडियंस | नवी मुंबई |
| 11 | 17-जनवरी-26 | शाम | दिल्ली कैपिटल्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | नवी मुंबई |
| 12 | 19-जनवरी-26 | शाम | गुजरात जायंट्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वडोदरा |
| 13 | 20-जनवरी-26 | शाम | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 14 | 22-जनवरी-26 | शाम | गुजरात जायंट्स | यूपी वॉरियर्ज़ | वडोदरा |
| 15 | 24-जनवरी-26 | शाम | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा |
| 16 | 26-जनवरी-26 | शाम | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 17 | 27-जनवरी-26 | शाम | गुजरात जायंट्स | दिल्ली कैपिटल्स | वडोदरा |
| 18 | 29-जनवरी-26 | शाम | यूपी वॉरियर्ज़ | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वडोदरा |
| 19 | 30-जनवरी-26 | शाम | गुजरात जायंट्स | मुंबई इंडियंस | वडोदरा |
| 20 | 1-फरवरी-26 | शाम | दिल्ली कैपिटल्स | यूपी वॉरियर्ज़ | वडोदरा |
| 21 | 3-फरवरी-26 | शाम | एलिमिनेटर | - | वडोदरा |
| 22 | 5-फरवरी-26 | शाम | फाइनल | - | वडोदरा |
नवी मुंबई से शुरू होकर वडोदरा में इस इवेंट की समाप्ति हो जाएगी। सिर्फ दो ही वेन्यू पर पूरा टूर्नामेंट खेला जाएगा। पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की वजह से इवेंट इस बार थोड़ा जल्दी आयोजित किया जा रहा है।
27 नवंबर को नई दिल्ली में नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई थी। दीप्ति शर्मा को इसमें सर्वाधिक रकम मिली। यूपी वॉरियर्स ने अपने आरटीएम का इस्तेमाल करते हुए दीप्ति शर्मा को 3 करोड़ 20 लाख में खरीद लिया था। मुंबई इंडियंस ने अमेलिया केर को 3 करोड़ की बड़ी रकम के साथ शामिल किया।












Click it and Unblock the Notifications