दुनिया की दो सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने आखिर क्यों छोड़ा WPL? RCB और डीसी को करोड़ों का नुकसान!
WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस को गहरा झटका लगा है। टीम की सबसे बड़ी मैच-विनर और दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने इस सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है।
पेरी के साथ-साथ दिल्ली कैपिटल्स की स्टार खिलाड़ी अनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) भी इस बार मैदान पर नजर नहीं आएंगी। इन दो बड़े नामों के हटने से टूर्नामेंट का रोमांच थोड़ा कम जरूर हुआ है। टूर्नामेंट से कुछ दिन पहले ही दोनों ने नहीं खेलने का फैसला लिया है।

क्यों हटीं एलिस पेरी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, एलिस पेरी ने निजी कारणों (Personal Reasons) के चलते WPL 2026 से हटने का फैसला किया है। पिछले सीजन में आरसीबी को चैंपियन बनाने में पेरी की भूमिका सबसे अहम थी। उन्होंने न केवल बल्ले से रन बरसाए थे, बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी विरोधियों के छक्के छुड़ाए थे। उनकी कमी को पूरा करना स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम के लिए नामुमकिन जैसा लग रहा है। सदरलैंड ने भी निजी कारणों से इवेंट छोड़ने का फैसला लिया।
कौन होंगे रिप्लेसमेंट?
एलिस पेरी की जगह आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया की ही लेग-स्पिनर अलाना किंग (Alana King) को अपनी टीम में शामिल किया है। अलाना किंग अपनी फिरकी से मैच पलटने की क्षमता रखती हैं। अनाबेल सदरलैंड की जगह सयाली सतघरे (Sayali Satghare) को मौका दिया गया है। सयाली एक उभरती हुई खिलाड़ी हैं और दिल्ली के लिए ऑलराउंडर की कमी पूरी करने की कोशिश करेंगी।
करोड़ों का दांव और बड़ा आर्थिक झटका
हैरानी की बात यह है कि ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों की सबसे महंगी और महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल थीं। एलिसे पेरी और अनाबेल सदरलैंड दोनों की सैलरी 2-2 करोड़ रुपये थी। इतनी भारी-भरकम रकम पर रिटेन किए जाने के बाद टूर्नामेंट से अचानक हटना न केवल खेल के लिहाज से, बल्कि आर्थिक रूप से भी टीमों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है।












Click it and Unblock the Notifications