13000000 की बड़ी रकम लेकर 21 वर्षीय खिलाड़ी ने चौंकाया, 5 साल पहले खेलना शुरू किया क्रिकेट
WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग में 21 साल की श्री चरणी ने चौंकाने वाली रकम हासिल की है। हाल ही में टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में खेलकर आई इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने धमाका कर दिया है। श्री चरणी को उनकी बेस प्राइस से चार गुना ज्यादा रकम मिली है, जो बड़ी बात है।
30 लाख रुपये से श्री चरणी के लिए बोली लगनी शुरू हुई थी। इसके बाद यह बढती चली गई। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरू से दिलचस्पी दिखाई थी। अन्य टीमों के साथ हुए बिड वॉर में दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये की बड़ी रकम में श्री को अपनी टीम में शामिल कर लिया। यहां दिलचस्प बात यह है कि श्री ने कोरोना वायरस में हुए लॉकडाउन के बाद क्रिकेट शुरू किया था।

लॉकडाउन से पहले वह स्पोर्ट्स अथोरिटी ऑफ़ इंडिया के हैदराबाद स्थित सेंटर में एथलेटिक्स के लिए सेलेक्ट होकर आई थीं। वहां होस्टल में रहने वाली श्री बोरियत महसूस होने पर क्रिकेट खेल लिया करती थी। इसके बाद ही यह सफर आगे बढ़ा।
SAI हैदराबाद के एक पूर्व कर्मचारी ने वनइंडिया से बातचीत में कहा कि श्री की गेंदबाजी को देखकर एक कोच ने उनको क्रिकेट जॉइन करने के लिए कहा था लेकिन वह असमंजस में थी कि क्या करना चाहिए। पैरेंट्स को एथलेटिक्स का बोलकर वह होस्टल आई थी। होस्टल खाली करके जाने के लिए भी एक प्रोसेस होता है।
लॉकडाउन तक श्री चरणी क्रिकेट कभी-कभी खेलती थी लेकिन बाद में उसने क्रिकेट अपना लिया और चार से पांच साल के अंदर अपनी गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप खेल गईं। इस तरह एथलेटिक्स की एक खिलाड़ी क्रिकेटर बन गईं और यह बेहद कम समय में हुआ। कोरोना से पहले ही उनको क्रिकेट कैम्प जॉइन करने के लिए कहा जाता रहा लेकिन निर्णय लेने में थोड़ा समय लगा।
आंध्र प्रदेश के कडप्पा में जन्मी यह युवा खिलाड़ी अपने धारदार स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज़ी के लिए जानी जाती हैं, और कई मुकाबलों में अपनी सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाज़ों को परेशान कर चुकी हैं। लेफ्ट-हैंड बैटर होने के बावजूद इनकी असली पहचान एक प्रभावशाली बॉलर के रूप में बनी है, जो अपनी उम्र से कहीं अधिक मैच्योरिटी दिखाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications